जम्मू के बनिहाल से शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा', आज कश्मीर में प्रवेश कर सकते हैं राहुल गांधी

By अंजली चौहान | Published: January 27, 2023 10:19 AM2023-01-27T10:19:12+5:302023-01-27T10:22:47+5:30

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने अंतिन पड़ाव पर है।

Bharat Jodo Yatra started from Jammu Banihal today Rahul Gandhi can enter Kashmir | जम्मू के बनिहाल से शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा', आज कश्मीर में प्रवेश कर सकते हैं राहुल गांधी

(photo credit: twitter)

Highlightsजम्मू के बनिहाल से शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा'एक दिन के विश्राम के बाद 27 जनवरी को पूरे जोश के साथ फिर यात्रा का हुआ आगाज।30 जनवरी को श्रीनगर में होगा पदयात्रा का समापन।

श्रीनगर: राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' शुक्रवार, 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से शुरू हुई। पदयात्रा एक दिन के विश्राम के बाद आज फिर से शुरू की गई है। इसी दौरान घाटी के हालातों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। 133वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा आज कश्मीर पहुंच सकती है। 

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब से आने वाली 30 जनवरी को पदयात्रा का समापन किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन और विपक्षी एकता को दिखाने के लिए भव्य समारोह करने की तैयारी में है। कांग्रेस की ओर से श्रीनगर में ये समारोह किया जाएगा। जिसमें तमाम विपक्षी पार्टियों को शामिल होने का न्योता दिया गया है। हालांकि, बीते गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस समारोहा में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकारा दिया है। 

बनिहाल से भारत जोड़ो यात्रा का हुआ आगाज 

कांग्रेस द्वारा तय समय के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा करीब 9 बजे शुरू हुई। दोपहर को यात्रा अनंतनाग पहुंचेगी और यही रात्रि विश्राम किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहे जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि हमारे अंदर आज भी वही जोश है जो 7 सिंतबर 2022 को था जब हमने कन्याकुमारी से शुरुआत की थी। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पार्टी के सम्मेलन  के बारे में बात करते हुए कहा कि 30 जनवरी को सभी 23 विपक्षी पार्टियों का एक सम्मेलन होगा और वह अंतिम समारोह होगा। 

30 जनवरी को यात्रा का होगा समापन 

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने अंतिन पड़ाव पर है। पिछले साल कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई यात्रा ने देश के 12 जिलों तक सफर तय किया। इस दौरान राहुल गांधी आम लोगों से मिले, उनके साथ बातचीत की। राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में जनता का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का जो रूट तय किया गया, उसके अनुसार यात्रा दक्षिण भारत से होते हुए उत्तर भारत में आई। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 30 जनवरी यानी गांधी जंयती के दिन यात्रा का समापन किया जाएगा।  

Web Title: Bharat Jodo Yatra started from Jammu Banihal today Rahul Gandhi can enter Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे