लाइव न्यूज़ :

आखिर किस मामले में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा ‘मन की बात’ से अलग है, कांग्रेस ने दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 13:39 IST

Open in App

Bharat Jodo Yatra:कांग्रेस ने सात सितंबर से अपनी प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से संबंधित गीत सोमवार को जारी किया और कहा कि उसकी यह यात्रा किसी तरह की ‘मन की बात’ नहीं है, बल्कि जनता की चिंता एवं लोगों के विचार सुनने के लिए है। 

मुख्य विपक्षी दल ने अपनी इस यात्रा के गीत के हिंदी संस्करण ‘एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए, जुड़ जाए, अपना वतन’ को जारी किया है। बाद में तमिल, मलयालम और कुछ अन्य भाषाओं में भी इस गीत को जारी किया जाएगा। 

राहुल गांधी ने क्या कहा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस गीत का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘लाखों रंग समेटे हुए, ये इंद्रधनुष का वेश है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक, जुड़ रहा मेरा देश है। मैं आ रहा हूं, आपके शहर, आपके गांव, आपकी गली, आपसे मिलने। हम सब साथ मिलकर अपना भारत जोड़ेंगे।’’ 

इस पर जयराम रमेश ने क्या कहा

वहीं इस पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा किसी तरह की मन की बात नहीं है। यह जनता की चिंता है। जनता की जो चिंता है, जनता जो मांग कर रही है उसे दिल्ली तक पहुंचाना इस यात्रा का मकसद है। लंबे भाषण नहीं होंगे, हम लोगों को सुनने जा रहे हैं।’’ 

जयराम रमेश ने आगे कहा, ‘‘जिन राज्यों से 'भारत जोड़ो यात्रा' गुजर नहीं रही है, वहां भी 'भारत जोड़ो यात्रा' की ‘सहायक यात्रा’ नकाली जाएगी, यह यात्रा 75 किलोमीटर से 100 किलोमीटर तक होगी।’’ रमेश ने यह भी कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह 118 अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं। 

 ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का क्या है प्रोग्राम

आपको बता दें कि राहुल गांधी सात सितंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे।

गौरतलब है कि कन्याकुमारी में ‘गांधी मंडपम’ में कार्यक्रम के दौरान स्टालिन भी मौजूद रहेंगे, जिसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ उस सार्वजनिक रैली स्थल पर जाएंगे जहां से यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी। 

8 सिंतबर से गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेता शुरू करेंगे यात्रा 

ध्यान देने वाली बात यह है कि कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की औपचारिक शुरुआत रैली में होगी, लेकिन वास्तव में गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेता आठ जनवरी को सुबह सात बजे ‘पदयात्रा’ की शुरुआत करेंगे। 

कर्नाटक में 21 दिनों तक चलेगी यात्रा

पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह