लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: "कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप छोटा राज्य हैं, खुद को सबके समान समझें", राहुल गांधी ने नागालैंड में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 16, 2024 14:08 IST

राहुल गांधी ने मंगलवार को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में कहा कि उनकी यात्रा इस बात को तय करने के लिए है कि भले ही लोग एक छोटे राज्य से हों, लेकिन उन्हें खुद को देश के अन्य बड़े राज्यों में रहने वाले लोगों के समान समझना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने नागालैंड की राजधानी कोहिमा में कहा कि आप खुद को छोटा राज्य न समझेंराहुल गांधी ने लोगों से कहा कि आप खुद को देश के अन्य बड़े राज्यों के समान समझेंभारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद लोगों के लिए समान राजनीतिक समाज बनाना है

कोहिमा: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने मंगलवार को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में कहा कि उनकी यात्रा इस बात को तय करने के लिए है कि भले ही लोग एक छोटे राज्य से हों, लेकिन उन्हें खुद को देश के अन्य बड़े राज्यों में रहने वाले लोगों के समान समझना चाहिए।

वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के तीसरे दिन नागालैंड के लोगों से कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक छोटा राज्य से हैं। आपको देश के अन्य सभी लोगों के बराबर महसूस करना चाहिए। यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विचार है। लोगों को न्याय देना, सभी के लिए समान राजनीतिक समाज बनाना और आर्थिक रूप से सभी को समान बनाना ही हमारा प्रयत्न है।''

राहुल गांधी ने यह बात कारण से कही क्योंकि साल 2011 की जनगणना के अनुसार नागालैंड का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है और राज्य में रहने वाले लोगों की जनसंख्या 19.79 लाख है। नागालैंड क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का चौथा सबसे छोटा राज्य है।

राहुल गांधी ने कोहिमा में लोगों को संबोधित कहते हुए कहा, "पिछले साल हमने देश की अलग-अलग संस्कृतियों, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग भाषाओं को एक साथ लाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी और हमारा विचार पहले था कि हमें पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा करनी चाहिए।"

यात्रा से पहले राहुल गांधी ने मंगलवार की सुबह में कोहिमा में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। कांग्रेस द्वारा यह यात्रा सोमवार शाम कोहिमा में ही रोक दी गई थी।

वहीं एक्स पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नागालैंड में सड़क की खराब स्थितियों का हवाला देते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष किया।

उन्होंने एक्स पर कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन जल्द ही कोहिमा के पास विश्वेमा से शुरू होगा। इस बीच कल रात के कैंपसाइट से NH29 के माध्यम से यात्रा के शुरुआती बिंदु तक जाना अपने आप में एक सजा है। जमीनी हकीकत प्रधानमंत्री के दावों से बहुत दूर है।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के राज्य को पार करने और सोमवार शाम को नागालैंड में प्रवेश करने के बाद मणिपुर के लोगों का आभार व्यक्त किया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर किये एक पोस्ट में में कहा कि वह मणिपुर के लोगों के लिए खड़े रहेंगे और लड़ते रहेंगे।

उन्होंने कहा, "मणिपुर के खूबसूरत लोगों को आपके द्वारा दिए गए प्यार और गर्मजोशी के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा और आपके लिए तब तक लड़ता रहूंगा जब तक आपको शांति और न्याय नहीं मिल जाता।"

एक्स पर किये एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा भाजपा की विभाजन और उपेक्षा की राजनीति से घायल भारत की आत्मा पर एकता और प्रेम का मरहम है।

उन्होंने कहा, "आज मणिपुर पूरे देश की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। हमें उनकी आंखों के दर्द को मिटाकर आशा का दीपक जलाना है। हमारी यात्रा भाजपा की विभाजन की राजनीति से आहत भारत की आत्मा पर एकता और प्रेम का मरहम है।" हम साथ चलेंगे और साथ लड़ेंगे। जब तक हमें न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता।''

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीनागालैंडBJPJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम