लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे ने कहा- मनमोहन सरकार से भी खराब है मोदी सरकार, कुत्ते से की शिवसेना की तुलना

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 11, 2018 00:27 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कांग्रेस की ओर से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को की गई हड़ताल का समर्थन किया। 

Open in App

मुंबई, 11 सितम्बरः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने शिवसेना की तुलना कुत्ते से की है। उन्होंने मोदी सरकार को लताड़ते हुए कहा कि इन शासन पूर्व की मनमोहन सरकार से भी खराब है। मनसे ने कांग्रेस की ओर से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को की गई हड़ताल का समर्थन किया। ठाकरे ने भारत बंद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शिवसेना पर बंद का समर्थन नहीं करने को लेकर निशाना साधा है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने भारत बंद का आवाहन किया था जिसका 21 विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। भारत बंद को शिवसेना ने असफल करार दिया है। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर राज ठाकरे ने कहा, 'कुत्ते की एक नस्‍ल होती है जिसे नहीं मालूम होता कि किधर देखें. यही स्थिति शिवसेना की है. जब उनका पैसा अटक जाता है तो वो गठबंधन से बाहर निकलने की बात करते हैं, और जब उनका काम हो जाता है तो चुप्‍पी साध लेते हैं।'

लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी का समर्थन करने वाले राज ठाकरे ने अब उन्हें असफल बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी तरह की झूठी बातों को फैलाने की आदत है। महाराष्ट्र सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए राज्य में 1.20 लाख कुएं खोदे जाने का झूठा दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्य को खुले में शौचमुक्त बनाने का भी झूठा दावा किया गया।

टॅग्स :भारत बंदराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतBharat Bandh: क्या आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? ट्रेड यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल

भारतBharat Bandh Today: ट्रेड यूनियनों ने किया देशभर में हड़ताल का ऐलान, जानें आज क्या खुला और क्या बंद रहेगा?

कारोबारBharat Bandh tomorrow: 12 फरवरी को बैंक खुले रहेंगे या बंद? पूरी जानकारी यहाँ देखें

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए