लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में ‘भारत बंद’ का कुछ जिलों में दिखा असर, कुछ जगह बेअसर

By भाषा | Updated: December 8, 2020 17:27 IST

Open in App

देहरादून, आठ दिसंबर कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत 'भारत बंद' का उत्तराखंड में मिलाजुला असर रहा जहां चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी तथा रूद्रप्रयाग जिलों में इसका बहुत कम प्रभाव देखने को मिला जबकि पिथौरागढ़ जिले में पूर्ण हड़ताल रही ।

राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य पार्टी मुख्यालय से पल्टन बाजार तक जुलूस निकाला और बंद लागू कराने का प्रयास किया। इसे लेकर उनकी दुकानदारों से झड़प हो गयी और उन्होंने दुकानें बंद करने से मना कर दिया ।

बाद में कांग्रेसजनों ने शहर के व्यस्ततम क्लॉक टॉवर इलाके में नए कृषि कानूनों के खिलाफ नारे लगाते हुए धरना दिया जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिंह और उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर जल्द ही यातायात सुचारू किया। कांग्रेसजनों को पुलिस लाइंस ले जाया गया।

शहर में ज्यादातर बाजार और दुकानें खुले रहे जबकि कुछ जगहों पर कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों के धरनों के कारण थोडे—थोडे अंतराल के लिए यातायात अवरूद्ध हुआ ।

उधमसिंह नगर जिले में हालांकि, किसान संगठन बंद लागू कराने के लिए सड़कों पर उतरे लेकिन कोई अप्रिय या शांति भंग की स्थिति नहीं पैदा हुई ।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि बंद के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलों में कडी सुरक्षा के इंतजाम हैं ।

उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि जिले में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है और कहीं से अशांति की कोई खबर नहीं है ।

उधमसिंह नगर जिले के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा और नानकमत्ता में हालांकि ज्यादातर दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे ।

वहीं चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जैसे पहाड़ी जिलों में बंद का बहुत कम असर देखने को मिला लेकिन सीमांत पहाड़ी जिले पिथौरागढ़ में पूर्ण हड़ताल रही और मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब