लाइव न्यूज़ :

भारत बंद ट्विटर रिएक्शनः 'हिंसा पर उतारू इन लोगों से कोई पूछे ये SC/ST ऐक्ट क्या होता है?'

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2018 16:25 IST

केंद्र सरकार ने एससी/एसटी ऐक्ट ( SC/ST Act) पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है। 20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट SC/ST एक्ट पर फैसला सुनाया था।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अप्रैलः एससी/एसटी ऐक्ट मामले को लेकर सोमवार को 'भारत बंद' के दौरान मचा बवाल खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। राजस्थान से लेकर, मध्यप्रदेश, बिहार और पंजाब तक इसने उग्र रूप धारण कर लिया, जिसमें करीब 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। दलित संगठनों और उनके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। उनका यह बवाल एससी/एसटी एक्ट को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर हुआ है। इस दौरान ट्विटर पर कई लोगों ने इस हिंसा पर सवाल खड़े किए हैं।

शिवानी नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया 'रामायण वाल्मीकि ने लिखी, महाभारत वेदव्यास ने लिखा, दोनों दलित थे। मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है, भारत बंद करने से नहीं।'

     दिशा पटानी नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया 'कौन कह रहा भारत में  फोग चल रहा है, यहां तो जय भीम का खौफ चल रहा है।'

सर अजय देवगन नाम ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया 'देश के कई हिस्सों से हिंसा और तोड़फोड़ की तस्वीरें आ रही हैं। निजी और सरकारी सम्पत्ति के नुकसान की भरपाई कौन करेगा? हिंसा पर उतारू इन लोगों से कोई पूछे ये SC/ST ऐक्ट क्या होता है।' 

सिमरन सिंह ने ट्वीट किया 'ये किस तरह का भारत बंद है, देखिए किस तरह भीमसेना के गुंडों ने निर्दोष लोगों के बीच एक फूल सी बच्ची को भी अपनी दरिंदगी का शिकार बना दिया, देश बर्बाद कर रहे हैं ये लोग।'

इमरान प्रजापति ने ट्वीट किया 'दलित भाइयों ने जब-जब सड़कों पर उतरकर जुल्म और ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाई है तब-तब उसकी गूंज से निकम्मी और नकारा सरकारों में खलबली मची है, मुझे पूरी उम्मीद है की आज का ये #BharatBandh देश के इतिहास के सफलतम दलित आंदोलनों में से एक साबित होगा।'

इधर, केंद्र सरकार ने एससी/एसटी ऐक्ट ( SC/ST Act) पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है। 20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट SC/ST एक्ट पर फैसला सुनाया था। जिसपर पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए केंद्र सरकार ने तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने और अग्रिम जमानत को मंजूरी दिए जाने के फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का तमाम दलित संगठन समेत कई राजनीतिक दलों ने इसकी आलोचना की थी। खुद बीजेपी के कई नेताओं ने इस फैसले पर पूर्नविचार की सिफारिश की थी।  

टॅग्स :एससी-एसटी एक्टसुप्रीम कोर्टसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे