Bhanupratappur by-election 2022: कांग्रेस की सावित्री मंडावी 1907 वोट से आगे, जानें भाजपा और अन्य दल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 8, 2022 10:04 AM2022-12-08T10:04:48+5:302022-12-08T10:06:02+5:30

Bhanupratappur by-election 2022: सावित्री मंडावी ने भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को पीछे छोड़ दिया। चुनाव आयोग (सुबह 10 बजे) के अनुसार मंडावी को 3397 और बीजेपी प्रत्याशी को 1490 वोट मिले हैं। 

Bhanupratappur by-election 2022 Chhattisgarh congress Savitri Mandavi leading 1907 votes BJP Brahmanand Netam behind Election Commission | Bhanupratappur by-election 2022: कांग्रेस की सावित्री मंडावी 1907 वोट से आगे, जानें भाजपा और अन्य दल का हाल

सीट पर सात उम्मीदवार मैदान में हैं।

Highlightsसावित्री मंडावी 1907 वोट से आगे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।सीट पर सात उम्मीदवार मैदान में हैं।

कांकेरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हो गई।  कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम भाजपा के उम्मीदवार हैं।

सावित्री मंडावी ने भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को पीछे छोड़ दिया। चुनाव आयोग (सुबह 10 बजे) के अनुसार मंडावी को 3397 और बीजेपी प्रत्याशी को 1490 वोट मिले हैं। सावित्री मंडावी 1907 वोट से आगे हैं। यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया था। उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को हुआ था, जिसमें 71.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस सीट पर सात उम्मीदवार मैदान में हैं।

भानुप्रतापपुर सीट के लिए आज शहर के भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू की गई। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की गई। उन्होंने बताया कि मतगणना कक्ष में 14 मेज लगाई गई हैं और मतगणना की प्रक्रिया 19 चरण में पूरी होगी।

ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की अंतिम चरण की गिनती के बाद पांच मतदान केंद्रों का बिना किसी निश्चित क्रम के चयन कर वोटों का मिलान ‘वीवीपैट पर्ची’ से किया जाएगा। इस साल 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस विधायक मंडावी का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से रिक्त इस सीट के लिए पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।

बस्तर में आदिवासी समुदाय की संस्था सर्व आदिवासी समाज ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अकबर राम कोर्रम को अपना उम्मीदवार बनाया है। राज्य में 2018 में बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद चार उपचुनाव हुए और सभी में कांग्रेस की जीत हुई है। राज्य विधानसभा की 90 सीट में से वर्तमान में कांग्रेस के 70, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के तीन तथा बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। वहीं एक सीट रिक्त है। 

Web Title: Bhanupratappur by-election 2022 Chhattisgarh congress Savitri Mandavi leading 1907 votes BJP Brahmanand Netam behind Election Commission

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे