लाइव न्यूज़ :

भंडारा आग: लापरवाही पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा, मंत्री ने कहा

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:23 IST

Open in App

नागपुर, 23 जनवरी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि गत नौ जनवरी को भंडारा अस्पताल की लगी आग की घटना की फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है जिसमें 10 शिशुओं की मौत हो गई थी और यदि कोई भी इस घटना में लापरवाही का दोषी पाया जाता है, तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

आग की घटना में भंडारा जिला अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में भर्ती दस नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य को बचा लिया गया था।

देशमुख ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भंडारा अस्पताल में आग की घटना की फोरेंसिक लेबरेटरी की रिपोर्ट आज आएगी। यदि रिपोर्ट में यह बात सामने आती है कि यह घटना लापरवाही के कारण हुई है, तो भंडारा पुलिस द्वारा एक मामला दर्ज किया जाएगा।’’

राकांपा नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ बलात्कार के आरोपों को लेकर एक सवाल पर मंत्री ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता महिला ने एक हलफनामा दायर किया है और अपनी शिकायत वापस ले ली है। उसने दावा किया है कि झूठी शिकायत दर्ज करने के लिए राजनीतिक दबाव था। इसलिए, यह मुद्दा अब समाप्त हो गया है... आरोप राजनीति से प्रेरित थे।’’

महिला ने 11 जनवरी को सामाजिक न्याय मंत्री (45) के खिलाफ शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया था और उन पर 2006 में शादी के बहाने बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि, उसने अब शिकायत वापस ले ली है।

राज्य पुलिस विभाग में भर्ती पर देशमुख ने कहा कि 12,500 पदों में से 5,300 पद पहले चरण में भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मराठा आरक्षण पर रोक के कारण भर्ती में देरी हुई। हमने इस मुद्दे पर मराठा नेताओं के साथ चर्चा की और उन्हें बताया कि भर्ती प्रक्रिया कितनी महत्वपूर्ण है और उनका समर्थन मांगा है। वे सहयोग कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित