लाइव न्यूज़ :

भय्यू महाराज का एक और सुसाइड नोट बरामद, सेवादार के नाम की सारी जायदाद, बीवी-बेटी का जिक्र नहीं

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 13, 2018 15:32 IST

मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने 12 जून को खुदकुशी कर ली है। खबरों के मुताबिक उन्होंने खुद को गोली मारी ली है।

Open in App

इंदौर, 13 जून: आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज के सुसाइड के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस को इस मामले में एक और सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। जिसमें उन्होंने अपनी सारी दौलत उनके सेवादार और सबसे करीबी विनायक के नाम की है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कि विनायक पिछले 15 सालों से भय्यू महाराज के साथ रहता था। उसे भैय्यू का सबसे करीबी माना जाता है। सुसाइड नोट के दूसरे पन्ने में भैय्यू ने अपने आश्रम, प्रॉपर्टी और वित्तीय शक्तियों की सारी जिम्मेदारी विनायक को दी है। 

सुसाइड नोट में भय्यू महाराज ने लिखा है, मैं विनायक पर विश्वास करता हूं, इसलिए उसे ये सारी जिम्मेदारी सौंप रहा हूं और ये मैं बिना किसी दबाव के लिख रहा रहूं। गौरतलब है कि भैय्यू जी ने जब गोली मारी तब विनायक भी घर पर मौजूद था। 

डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, 'सुसाइड नोट में विनायक के बारे में जिक्र किया गया है। यह शख्स 15-16 सालों से उनकी देखरेख करते थे। उनके ही साथ रहते थे। हालांकि पुलिस इस तथ्य के बारे में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों इनसे काफी  भावनात्मक तौर पर जुड़े होंगे इसलिए उनका लिखा गया है। 

आत्महत्या से कुछ घंटे पहले तक एक्टिव था भैय्यू महाराज का फेसबुक, ये हैं आखिरी 5 एफबी पोस्ट

बता दें कि मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने 12 जून को खुदकुशी कर ली है। खबरों के मुताबिक उन्होंने खुद को गोली मारी ली है। इसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी इनका एक और सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं। मैं बहुत स्ट्रेस में हू। इसलिए मैं ये सबकुछ छोड़ रहा हूं। इस नोट के पहले लाइन में उन्होंने कुछ परिवार की परिस्थितियों के बारे में भी जिक्र किया है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :भय्यू महाराजमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर