लाइव न्यूज़ :

भागवत ने दिलाई 'घर वापसी' के लिए काम करने की शपथ

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:33 IST

Open in App

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), 16 दिसंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू धर्म छोड़ चुके लोगों की 'घर वापसी' के लिए काम करने की शपथ दिलाई और इस दौरान सत्ता चाहने वालों से अहंकार का त्याग करने का आह्वान किया।

भागवत ने बुधवार को यहां आयोजित तीन दिवसीय 'हिंदू एकता महाकुंभ' में शिरकत करते हुए उपस्थित लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे मजहब अपनाने वाले लोगों की 'घर वापसी' के लिए काम करने की शपथ दिलाई।

शपथ में कहा गया "किसी भी हिंदू भाई को हिंदू धर्म से विमुख न होने दें और जो हिंदू धर्म छोड़कर कहीं और चले गए हैं उनकी घर वापसी के लिए काम करें। उन्हें अपने परिवार का सदस्य बनाएं।"

प्रतिभागियों ने हिंदू बहनों के सम्मान की रक्षा करने और जाति तथा भाषागत भावनाओं से ऊपर उठकर हिंदू समाज को मजबूत करने की भी शपथ ली।

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और हिंदुत्ववादी नेता साध्वी ऋतंभरा समेत देशभर के साधु-संतों ने इस महाकुंभ में शिरकत की।

भागवत ने कहा कि भगवान राम की संकल्प स्थली से हिंदू संस्कृति के धर्म योद्धाओं ने पवित्र हिंदू धर्म, संस्कृति और समाज की सारे जीवन संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा करने के लिए शपथ ली है। संघ प्रमुख ने कहा कि सत्ता प्राप्त करने के लिए लोगों के बीच काम करने की जरूरत है, अहंकार की नहीं।

उन्होंने कहा कि धर्म पर चलकर और बिना किसी अहंकार के निस्वार्थ भाव से काम करके कोई भी व्यक्ति सबसे मुश्किल लक्ष्य को भी प्राप्त करने में सफल होता है।

श्री श्री रविशंकर ने इस मौके पर उपस्थित लोगों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया।

उन्होंने साफ-सफाई रखने और जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है