तोक्यो पैरालंपिक में भगत की जीत लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी : सिन्हा

By भाषा | Published: September 4, 2021 09:01 PM2021-09-04T21:01:36+5:302021-09-04T21:01:36+5:30

Bhagat's victory in Tokyo Paralympics will inspire lakhs of youth: Sinha | तोक्यो पैरालंपिक में भगत की जीत लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी : सिन्हा

तोक्यो पैरालंपिक में भगत की जीत लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी : सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों के बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत को शनिवार को बधाई दी और कहा कि उनकी यह सफलता लाखों युवाओं को प्रेरणा देगी। उप राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘ क्या अभूतपूर्व उपलब्धि है। प्रमोद भगत आपने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। तोक्यो पैरालंपिक के बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हृदय से बधाई। आपकी उपलब्धि से हमारे लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।’’ गौरतलब है कि मौजूदा विश्व चैम्पियन प्रमोद भगत ने शनिवार को तोक्यो पैरालंपिक में पुरूष एकल एसएल3 वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सीधे मुकाबले में ब्रिटेन के डेनियल बैथहेल को हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bhagat's victory in Tokyo Paralympics will inspire lakhs of youth: Sinha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे