लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक संकटः कांग्रेस विधायकों ने एक स्वर में कहा कि MLA डर के साए में रह रहे हैं, अगवा किया जा रहा है

By भाषा | Updated: July 18, 2019 20:50 IST

पाटिल का एक फोटोग्राफ सामने आया है जिसमें वह एक अस्पताल में लेटे और ईसीजी से जुड़ी जांच कराते दिख रहे हैं। इस मुद्दे को उठाते हुए शिवकुमार ने कहा,‘‘मैं हाथ जोड़ कर अध्यक्ष से अपील करता हूं कि मेरे पार्टी के विधायकों को अगवा किया गया है। मुझे परिजन का कॉल आया था। महोदय मैं चाहता हूं कि आप उन्हें वापस लाएं। हम पुलिस संरक्षण चाहते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि पार्टी विधायकों के साथ एक रिजॉर्ट में होने के बाद पाटिल अचानक गायब हो गए।वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने आरोप लगाया कि पाटिल को अगवा करके मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा में आरोप लगाया कि उसके विधायक श्रीमंत पाटिल को गठबंधन सरकार गिराने के प्रयासों के तहत अगवा कर लिया गया है।

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी विधायकों के साथ एक रिजॉर्ट में होने के बाद पाटिल अचानक गायब हो गए और उसके बाद से वह किसी से संपर्क में नहीं हैं। विधानसभा में जब मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई तब वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने आरोप लगाया कि पाटिल को अगवा करके मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाटिल का एक फोटोग्राफ सामने आया है जिसमें वह एक अस्पताल में लेटे और ईसीजी से जुड़ी जांच कराते दिख रहे हैं। इस मुद्दे को उठाते हुए शिवकुमार ने कहा,‘‘मैं हाथ जोड़ कर अध्यक्ष से अपील करता हूं कि मेरे पार्टी के विधायकों को अगवा किया गया है। मुझे परिजन का कॉल आया था। महोदय मैं चाहता हूं कि आप उन्हें वापस लाएं। हम पुलिस संरक्षण चाहते हैं।’’

कांग्रेस विधायकों ने एक स्वर में कहा कि विधायक डर के साए में रह रहे हैं। पाटिल को अगवा किया गया, एक कमरे में रखा गया,उन्हें विशेष विमान से ले जा कर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवकुमार ने कहा कि वे ऐसे कागजात दिखा सकते हैं, जिनसे साबित हो सकता है कि पाटिल को विधानसभा में आने से रोकने के लिए उन्हें जबर्दस्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस के राज्य इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने आरोप लगाया कि पाटिल बुधवार तक उनके साथ थे और वह एक बैठक में भी शामिल हुए। तक तक उनका स्वास्थ्य ठीक था। अचानक वे उस रिजॉट से लापता हो गए जहां उनके पार्टी के अन्य विधायक रह रहे थे।

राव ने कहा,‘‘जब हमने उन्हें तलाशने की कोशिश की तो वह हमें नहीं मिले । उनका स्वास्थ्य अच्छा था लेकिन भाजपा का नाटक देखो।’’ उनकी इस टिप्पणी से भाजपा के विधायक शोरगुल मचाने लगे। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस हुई। अफरा तफरी के इस माहौल में कुमारस्वामी ने कहा,‘‘पाटिल के मामले में आपको बताना चाहिए कि उनकी फोटो व्हाट्सएप पर किसने भेजी।

उनके साथ कौन विमान में यात्रा कर रहा था। विधायकों की रक्षा करना अध्यक्ष की जिम्मेदारी है क्योंकि मतदान में संख्या का महत्व है।’’ इस पर भाजपा के सी टी रवि ने कहा कि पाटिल कांग्रेस सदस्यों की हिरासत में है और संख्या कम होने के कारण वह उनकी पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं।

घटनाक्रम से परेशान अध्यक्ष ने कहा,‘‘क्या मैं आंख पर पट्टी बांध लूं और कहूं कि मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है? हम किस ओर जा रहे हैं?’’ उन्होंने सदन को बताया कि उन्हें कथित तौर पर पाटिल का एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि उन्हें सीने में दर्द है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पत्र किसी लेटरहेड पर नहीं है।

अध्यक्ष ने कहा,‘‘मेरे सामने जो साक्ष्य हैं वह सामान्य नहीं हैं....मैं परेशान हूं।’’ उन्होंने राज्य के गृह मंत्री एम बी पाटिल से मंत्री के परिजन से संपर्क करने,उनकी हालत के बारे में जानने और वापस अध्यक्ष को जानकारी देने को कहा । 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत