लाइव न्यूज़ :

मैड्रिड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बंगाली फिल्म ‘रविवार’ ने जीते दो पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 9, 2020 19:19 IST

Open in App

कोलकाता,नौ दिसंबर मैड्रिड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में निर्देशक अतानु घोष की बंगाली फिल्म रविवार ने दो पुरस्कार जीते। फिल्म में अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी और बांग्लादेशी अभिनेत्री जया एहसान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

अतानु घोष ने मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा,“ मैड्रिड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2020 में रविवार ने दो पुरस्कार जीते । विदेशी भाषा की फिल्म की श्रेणी में ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री - जया एहसान और सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा के लिए प्रदान किए गए।”

घोष ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें महोत्सव के अधिकारियों को घोषणा करते हुए देखा जा सकता है।

घोष ने बुधवार को पीटीआई-भाषा के बताया,“पुरस्कारों की घोषणा सितंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित महोत्सव के ऑनलाइन समारोह में की गई, लेकिन हम खबर साझा करने से पहले पुरस्कारों के यहां पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, स्पेन में दूसरे चरण का लॉकडाउन शुरु होने के कारण हमने यह साल खत्म होने से पहले यह अच्छी खबर साझा करने का फैसला किया है।”

सोशल मीडिया पर घोष को बधाई देते हुए अभिनेत्री एहसान ने मंगलवार को कहा, “ऐसे मुश्किल समय में ऐसी अद्भुत खबर देने के लिए अतानु दा का शुक्रिया। बहुत सारा प्यार। एक प्रतिष्ठित विदेशी फिल्म समारोह में, कई उत्कृष्ट अभिनेत्रियों में मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में चुना गया। यह इसीलिए संभव हो पाया, क्योंकि यह किरदार आपने गढ़ा था।”

फिल्म पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर, 2019 को प्रदर्शित हुई थी और इस साल 21 फरवरी को बांग्लादेश में इसे प्रदर्शित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?