लाइव न्यूज़ :

बंगाल : धन राशि को दोगुना करने के बहाने ठगी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 18:55 IST

Open in App

कैनिंग (पश्चिम बंगाल), 10 जुलाई पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रसायन का उपयोग कर कथित तौर पर धन राशि को दोगुना करने के बहाने ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोसाबा इलाके में रहने वाले असित हलदर नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को बसंती पुलिस थाना क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चार लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

इस मामले में पुलिस एक अन्य व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जो इस गिरोह का सदस्य है। ठगी करने वालों के जाल में फंसने के कारण हलदर ने छह लाख रुपये गंवा दिए।

पुलिस के मुताबिक तीनों लोगों ने हलदर को जिले के ज्योतिषपुर इलाके के एक घर में आने को कहा था। हलदर छह लाख रुपये लेकर उस घर में पहुंच गया। हलदर को अपने रुपये एक कंटेनर में डालकर एक कमरे में रखने के लिए कहा गया। उसके बाद हलदर को दूसरे कमरे से रसायन लाने को कहा गया और रसायन को उस कंटेनर में डालने के लिए कहा गया जिसमें रुपये रखे गए थे। इसके बाद आरोपियों ने हलदर को कंटेनर अपने घर ले जाने और एक दिन बाद खोलने को कहा। हलदर ने अगले दिन जब कंटेनर खोला तो उसमें खाली कागज के बंडल थे और रुपये गायब थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, '' हलदर दूसरे कमरे में जब रसायन लाने के लिए गया था, तभी बदमाशों ने कंटेनर से रुपये निकाल लिए और उसमें खाली कागजों के बंडल डाल दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे