लाइव न्यूज़ :

बंगाल में पिछले नौ महीने में सबसे कम नए मामले, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10,215 हुई

By भाषा | Updated: February 9, 2021 22:52 IST

Open in App

कोलकाता, नौ फरवरी पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के महज 146 नए मामले सामने आए जो पिछले नौ महीने में आए सबसे कम मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से छह और लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक 10,215 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई हैं। वहीं अभी तक 5,71,636 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में फिलहाल 4,496 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जबकि 5,56,925 लोग ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में 20,456 नमूनों की जांच की गई है और अभी तक राज्य में कुल 81,88,284, नमूने जांचे गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 679 केन्द्रों पर कम से कम 26,310 लोगों को कोविशील्ड टीका लगाया गया। वहीं 18 केन्द्रों पर 1,015 लोगों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा