लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार काजल सिन्हा की कोरोना से मौत, सीएम ममता ने कहा-बहुत दुखद, स्तब्ध...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2021 14:36 IST

Bengal election: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए इसे स्तब्ध करने वाला बताया।

Open in App
ठळक मुद्देखड़दह से पार्टी के उम्मीदवार काजल सिन्हा का कोविड के कारण निधन हो गया।परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।समसेरगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेज़ा उल हक की इस संक्रामक रोग के कारण जान चली गई थी।

Bengal election: पश्चिम बंगाल में खड़दह विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार काजल सिन्हा का रविवार सुबह यहां एक अस्पताल में कोविड-19 के कारण निधन हो गया।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 59 वर्षीय सिन्हा के दो दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें बेलियाघाट आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए इसे स्तब्ध करने वाला बताया।

बनर्जी ने ट्वीट किया, “ बहुत दुखद। स्तब्ध। खड़दह से हमारी पार्टी के उम्मीदवार काजल सिन्हा का कोविड के कारण निधन हो गया। उन्होंने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। वह तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से प्रतिबद्ध सदस्य थे। हमें उनकी याद आएगी। उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

खड़दह में 22 अप्रैल को मतदान हुआ था। इससे पहले, इस महीने रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के जांगीपुर सीट से उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी और समसेरगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेज़ा उल हक की इस संक्रामक रोग के कारण जान चली गई थी।

कांग्रेस ने शमशेरगंज सीट से अपने दिवंगत उम्मीदवार की जगह उनकी पत्नी को प्रत्याशी बनाया

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की शमशेरगंज विधानसभा सीट से अपने उम्मीवदार रियाजुल हक का पिछले सप्ताह कोविड-19 के चलते देहांत होने के बाद उनकी पत्नी रुकइया खातून को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने एक बयान में कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिवंगत रियाजुल हक की पत्नी रुकइया खातून को पश्चिम बंगाल की शमशेरगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने को मंजूरी दे दी है।''

निर्वाचन आयोग ने मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज और जंगीपुर सीट से उम्मीदवारों के देहांत के बाद इन सीटों पर चुनाव स्थगित कर दिये थे। शमशेरगंज से कांग्रेस उम्मीदवार का 15 अप्रैल को जबकि जंगीपुर से रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप नंदी का शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावममता बनर्जीविधान सभा चुनाव 2021टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?