लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: ममता ने नंदीग्राम में कई मतदान केंद्रों का दौरा किया, शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:40 IST

आयोग ने नंदीग्राम के बोयल इलाके में हिंसा की एक घटना के सिलसिले में प्रशासन से बृहस्पतिवार को विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मतदान प्रक्रिया का मुआयना के लिए वहां का दौरा किया था।सीट पर उनका मुकाबला अपने पूर्व सहयोगी एवं भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है।केंद्रीय बलों ने इलाके में कानून व्यवस्था एवं शांति बहाल करने की कोशिश की।

नंदीग्रामः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों का बृहस्पतिवार को दौरा किया।

दूसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं और बूथ जाम करने के आरोपों से मतदान प्रक्रिया पर कुछ असर भी पड़ा है। हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का मुकाबला पूर्व में उनके करीबी सहयोगी और अब भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है। इस विधानसभा क्षेत्र में स्थिति की निगरानी करने के बाद ममता दोपहर करीब एक बजे रेयापारा स्थित अपने किराये के आवास से निकलीं। इसके बाद, उन्होंने सोनाचुरा, रेयापारा, बलरामपुर, बोयल, नंदीग्राम ब्लॉक एक और दो का दौरा किया।

क्षेत्र में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने शिकायत की है कि उनके चुनाव अभिकर्ताओं (एजेंटों) को मतदान केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। ममता के चुनाव एजेंट शेख सूफियां ने बताया, ‘‘वह इलाके में कई गांवों और मतदान केंद्रों का भी दौरा करेंगी, जहां से धमकी, दबाव डालने और मतदान केंद्र (बूथ) जाम करने की शिकायतें मिली हैं। ’’ नंदीग्राम के बोयल इलाके में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उन्हें मतदान केंद्र जाने से रोक दिया। ममता के बोयल पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों पार्टियों के समर्थकों ने हिंसक गतिविधियां की क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के नेता बूथ नंबर सात पर पुनर्मतदान कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस बीच, शुभेंदु के काफिले पर दो स्थानों पर कथित तौर पर पथराव किया गया, जब वह विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे थे। उनके काफिले का तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने घेराव भी किया, जिन्होंने भाजपा नेता के खिलाफ नारे लगाए।

इलाके का गश्त कर रहे सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर कर उनके काफिले को आगे बढ़ाया। शुभेंदु ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं तृणमूल कांग्रेस के गुंडों के इस तरह के प्रदर्शनों का आदी हो गया हूं। वे ममता बेगम (बनर्जी) के समर्थक हैं। वे जो कुछ चाहते हैं उन्हें कर लेने दीजिए, चुनाव नतीजे दो मई को आने वाले हैं। ’’

वहीं, तृणमूल कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक ममता शाम साढ़े छह बजे मतदान संपन्न होने के बाद उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार करने के लिए यहां से रवाना होने वाली थीं, लेकिन उन्होंने आज सुबह अपनी योजना में बदलाव किया है। पूरे नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। 

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावचुनाव आयोगममता बनर्जीशुभेंदु अधिकारीभारतीय जनता पार्टीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?