लाइव न्यूज़ :

बंगाल : मालदा में कार और डंपर की टक्कर, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:45 IST

Open in App

मालदा, 15 अगस्त पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को एक कार और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर गजोले थाने के तहत अहोरा पुल के नजदीक हुआ।

उन्होंने बताया कि कार रायगंज से मालदा की ओर जा रही थी, तभी अचानक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गयी। कार पर पश्चिम बंगाल सरकार का स्टिकर चिपका हुआ था और उसमें चालक समेत चार लोग सवार थे।

पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी की आठ वर्षीय एक बालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल एक महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा