लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल उपचुनावः ममता के गढ़ भवानीपुर विधानसभा में 30 सितंबर को उपचुनाव, 3 अक्टूबर को मतगणना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2021 14:22 IST

पश्चिम बंगाल उपचुनावः निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल समेत उन विभिन्न राज्यों में स्थिति का जायजा लिया था, जहां लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से हार गईं थी।पांच नवंबर तक विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने की जरूरत है।पश्चिम बंगाल में सात विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव 30 सितंबर को होगा। पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर और ओडिशा के पिपली में भी 30 सिंतबर को ही मतदान होगा।

सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें कि सीएम ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा चुनाव हार गई थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि मतों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी। पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री ने भबनीपुर विधानसभा सीट खाली की थी और इस साल मई में अनुभवी टीएमसी नेता शोभंडेब चट्टोपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया था।

इस प्रकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए अपने पुराने गढ़ से उपचुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ। नंदीग्राम से चुनाव हारने वाली बनर्जी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए विधानसभा के लिए चुने जाने की जरूरत है। चट्टोपाध्याय ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और उनके मंत्री सहयोगी पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय को अपना इस्तीफा सौंपा था।

चट्टोपाध्याय, जिन्होंने पहले रासबिहारी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था, ने इस साल भबनीपुर से चुनाव लड़ा और भाजपा के रुद्रनील घोष को भारी अंतर से हराया। बनर्जी ने 2011 और 2016 में यह सीट जीती थी। देश के जिन 16 राज्यों में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव होने हैं, उनमें से कम से कम छह राज्यों ने निर्वाचन आयोग को महामारी के बीच इस कवायद के ‘‘समय और तरीके’’ पर लिखित रूप में विभिन्न जवाब दिए हैं।

सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि आयोग को आज शाम तक कम से कम छह राज्यों से जवाब मिले हैं और अन्य राज्यों के जवाब आज रात या शनिवार तक आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रसार से बचने के लिए लगाए जाने वाले प्रतिबंधों और उपचुनावों के समय पर अब तक अलग-अलग जवाब मिले हैं। आयोग ने राज्यों से कोरोना वायरस महामारी, बाढ़, कानून व्यवस्था की स्थिति और आगामी त्योहारों की स्थिति के बारे में जानना चाहा था।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालपश्चिटीएमसीBJPकांग्रेसओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप