लाइव न्यूज़ :

CAA पर बोले बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार- पार्टी के लिए ये राम मंदिर जैसा एक प्रमुख मुद्दा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 3, 2022 15:29 IST

बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कहना है कि राम मंदिर जैसे नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) भी भारतीय जनता पार्टी के लिए एक प्रमुख मुद्दा है। उनका कहना है कि भाजपा द्वारा इसे लागू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि सीएए हमारी प्रतिबद्धता है, हम इसे करेंगे।मजूमदार ने कहा कि हम बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को नागरिकता देंगे।सीएए 11 दिसंबर 2019 को संसद द्वारा पारित किया गया था और 12 दिसंबर को 24 घंटे के भीतर अधिनियम को अधिसूचित किया गया था।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने बुधवार को कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) भगवा पार्टी के लिए एक प्रमुख मुद्दा है जैसे कि राम मंदिर अतीत में था। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सीएए को लागू करेगी और बांग्लादेशी शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सीएए हमारी प्रतिबद्धता है, हम इसे करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा, "जिस तरह अखिल भारतीय भाजपा के लिए राम मंदिर एक मुद्दा था, उसी तरह सीएए बंगाल बीजेपी के लिए एक मुख्य मुद्दा है। हम बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को नागरिकता देंगे। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के कारण लोग आने को मजबूर हैं।" मजूमदार की टिप्पणी बंगाल के एक अन्य भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नागरिकता कानून को जल्द से जल्द लागू करने का आग्रह करने के एक दिन बाद आई है।

अपनी प्रतिक्रिया में अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया कि कोविड टीकाकरण खत्म होने के बाद इसके बारे में नियम बनाए जाएंगे। अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का मुद्दा, जिसके कथित मुस्लिम विरोधी पूर्वाग्रह के लिए आलोचकों द्वारा आलोचना की गई थी, इसे लागू करना पश्चिम बंगाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जहां बड़ी संख्या में लोग इसके प्रावधानों से लाभान्वित हो सकते हैं।

सीएए 11 दिसंबर 2019 को संसद द्वारा पारित किया गया था और 12 दिसंबर को 24 घंटे के भीतर अधिनियम को अधिसूचित किया गया था। हालांकि, इसका कार्यान्वयन अटका हुआ है क्योंकि अभी तक नियम नहीं बनाए गए हैं। मई में पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कोविड महामारी समाप्त होने के बाद कानून लागू किया जाएगा।

ऐसा माना जा रहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इस अधिनियम के विरोध के बाद सरकार इस मामले में सावधानी बरत रही है। यह पड़ोसी देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करना चाहता है, जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए थे।

टॅग्स :CAAWest Bengalशुभेंदु अधिकारीअमित शाहSuvendu Adhikari Amit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर