लाइव न्यूज़ :

Begusarai Lok Sabha Election: 'मुझे 200 फीसदी विश्वास है कि हम बिहार में 40 सीटें जीतेंगे', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 13, 2024 13:23 IST

Begusarai Lok Sabha Election : बेगुसराय से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि उन्हें विश्वास है कि बीजेपी बिहार में क्लीन स्विप करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब होंगेसिंह ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगायाइस नवरात्रि में जो लोग दिखाते हैं कि मैं मछली खा रहा हूं वे मुगल संस्कृति के लोग हैं

Begusarai Lok Sabha Election : बेगुसराय से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि उन्हें विश्वास है कि बीजेपी बिहार में क्लीन स्विप करेगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब होगी। इसे लेकर वह 200 फीसदी आश्वस्त हैं। उन्होंने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा आतंक के खिलाफ कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई थी।

गिरिराज सिंह ने कहा कि आतंकवादी पर कार्रवाई होती है तो कांग्रेस पार्टी, विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमला करते हैं। उन्होंने कहा कि इस नवरात्रि में जो लोग दिखाते हैं कि मैं मछली खा रहा हूं। वे मुगल संस्कृति के लोग हैं, जो लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, वे खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं। मैं कहता हूं कि देश हमेशा से धर्मनिरपेक्ष रहा है। सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने तुष्टीकरण के नाम पर सनातन की धर्मनिरपेक्षता को नष्ट करने की कोशिश की। सनातन को बदनाम करने की कोशिश की।

सात चरणों में 40 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा

बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में चार सीटों पर मतदान होगा। 2019 के लोकसभा चुनावों में, बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी (लोक जनशक्ति पार्टी) से बने एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीती थी। भाजपा ने 24.1 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 17 सीटें जीतीं, जबकि जेडीयू ने 22.3 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 16 सीटों पर जीत हासिल की। एलजेपी ने 8 फीसदी वोट शेयर के साथ छह सीटें जीती थीं। जबकि आरजेडी, कांग्रेस और आरएलएसपी के नेतृत्व वाले महागठबंधन सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रहा। 

इस बार बीजेपी-जेडीयू सहित अन्य पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी 17 सीट, जेडीयू 16 सीट, 5 सीट पर चिराग पासवान की पार्टी और दो सीट पर अन्य दल मैदान में हैं। वहीं,एनडीए को टक्कर देने के लिए इंडी गठबंधन चुनावी मैदान में है।

टॅग्स :बिहारबेगूसराय लोकसभा सीटगिरिराज सिंहतेजस्वी यादवलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?