लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- चुनाव नहीं पंजाब पर हुई आम चर्चा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 7, 2022 15:09 IST

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे अभी सामने नहीं आए हैं। मैंने गृह मंत्री के साथ सामान्य चर्चा की, परिणाम आने के बाद विस्तृत चर्चा होगी। यह पंजाब पर आम चर्चा थी, चुनाव पर नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देकैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह संग अपनी मीटिंग को लेकर बोले सिंह- यह पंजाब पर आम चर्चा थी, चुनाव पर नहीं।इस बार पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट पड़े।

नई दिल्ली: पंजाब लोक कांग्रेस के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह से मिलने के बाद सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे अभी सामने नहीं आए हैं। मैंने गृह मंत्री के साथ सामान्य चर्चा की, परिणाम आने के बाद विस्तृत चर्चा होगी। यह पंजाब पर आम चर्चा थी, चुनाव पर नहीं।

वहीं, इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह से पंजाब चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन की स्थिति पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं पंडित नहीं हूं। मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो भविष्यवाणी कर सके। मेरी पार्टी ने अच्छा किया है। भाजपा ने अच्छा किया है। देखते हैं क्या होता है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से कुछ समय पहले ही कैप्टेन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर अपनी अलग पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

बता दें कि इस बार पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट पड़े थे। पहले इसके लिए तारीख 14 फरवरी थी, लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने इस तारीख को आगे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया था। पंजाब में जनता अपने मतदान का इस्तेमाल कर चुकी है, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावअमरिन्दर सिंहअमित शाहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?