दोपहिया वाहन या तिपहिया हो, धचके तो चार पहिया में भी लगते हैं, सरकार सही से काम कर रही है :उद्धव ठाकरे

By भाषा | Published: January 13, 2020 08:35 PM2020-01-13T20:35:15+5:302020-01-13T20:35:15+5:30

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी को ‘तिपहिया सरकार’ कहा था। भाजपा नेता ने शिवसेना की उसके वैचारिक विरोधी रहे कांग्रेस व राकांपा के साथ सरकार की तुलना हाल ही में तिपहिया ऑटो रिक्शा से की थी और इसकी स्थिरता को लेकर संशय जताया था।

Be it a two-wheeler or a three-wheeler, even if they are caught in four-wheelers, the government is doing well: Uddhav Thackeray | दोपहिया वाहन या तिपहिया हो, धचके तो चार पहिया में भी लगते हैं, सरकार सही से काम कर रही है :उद्धव ठाकरे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रखने के बजाय जीवन भर का मिशन बनाया जाना चाहिए। 

Highlightsठाकरे ने कहा कि हमारी आलोचना हुई कि हमारी सरकार तिपहिया वाहन की तरह है। कोई बात नहीं।हमारी सरकार तिपहिया वाहन है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सही से चल रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि उनका त्रिदलीय सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य की सरकार सही से चला रहा है।

ठाकरे का बयान पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी को ‘तिपहिया सरकार’ कहा था। भाजपा नेता ने शिवसेना की उसके वैचारिक विरोधी रहे कांग्रेस व राकांपा के साथ सरकार की तुलना हाल ही में तिपहिया ऑटो रिक्शा से की थी और इसकी स्थिरता को लेकर संशय जताया था।

ठाकरे ने कहा कि हमारी आलोचना हुई कि हमारी सरकार तिपहिया वाहन की तरह है। कोई बात नहीं। हमारी सरकार तिपहिया वाहन है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सही से चल रही है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय उसका संतुलन महत्वपूर्ण होता है, फिर चाहे दोपहिया वाहन हो या तिपहिया हो। धचके तो चार पहिया वाहन में भी लगते हैं।

मुख्यमंत्री दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित एनसीपीए में 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रखने के बजाय जीवन भर का मिशन बनाया जाना चाहिए। 

Web Title: Be it a two-wheeler or a three-wheeler, even if they are caught in four-wheelers, the government is doing well: Uddhav Thackeray

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे