लाइव न्यूज़ :

बीबीसी के आयकर दस्तावेजों में खामी पाई गई, सर्वे खत्म होने के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने जारी किया बयान

By शिवेंद्र राय | Updated: February 17, 2023 18:51 IST

सीबीडीटी ने कहा कि सर्वेक्षण टीमों ने कर्मचारियों के बयान, डिजिटल प्रमाण और दस्तावेजों के माध्यम से महत्वपूर्ण सबूतों का पता लगाया है। जानकारी मिली है कि विभिन्न समूहों द्वारा दिखाई गई आय और लाभ के दस्तावेज भारत में इसके संचालन के पैमाने के अनुरूप नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देबीबीसी दफ्तर में सर्वे के बाद सीबीडीटी ने जारी किया बयानकहा- ट्रांसफर प्राइसिंग डॉक्यूमेंटेशन में विसंगतियां पाई गई हैंकहा- दस्तावेजों के माध्यम से महत्वपूर्ण सबूतों का पता लगाया है

नई दिल्ली: बीबीसी इंडिया के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग की सर्वेक्षण कार्रवाई के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि आयकर विभाग ने ट्रांसफर प्राइसिंग दस्तावेजीकरण के संबंध में कई विसंगतियों का पता लगाया है।

सीबीडीटी ने कहा कि सर्वेक्षण टीमों ने कर्मचारियों के बयान, डिजिटल प्रमाण और दस्तावेजों के माध्यम से महत्वपूर्ण सबूतों का पता लगाया है। जानकारी मिली है कि  विभिन्न समूहों द्वारा दिखाई गई आय और लाभ के दस्तावेज भारत में इसके संचालन के पैमाने के अनुरूप नहीं थे।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "सर्वेक्षण के दौरान, विभाग ने संगठन के संचालन से संबंधित कई साक्ष्य एकत्र किए जो इंगित करते हैं कि कुछ प्रेषणों (प्राप्त किए गए पैसों) पर कर का भुगतान नहीं किया गया है। ये वह धनराशि है जिन्हें समूह (बीबीसी) की विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में आय के रूप में प्रकट नहीं किया गया है। सर्वेक्षण के संचालन से यह भी पता चला कि सहायक कर्मचारियों की सेवाओं का उपयोग किया गया है जिसके लिए भारतीय इकाई द्वारा संबंधित विदेशी संस्था को भुगतान किया गया है। इसके अलावा, सर्वेक्षण में ट्रांसफर प्राइसिंग दस्तावेज के संबंध में कई विसंगतियां और विसंगतियां सामने आई हैं।"

समाचार पत्र 'द इंडियान एक्सप्रेस' ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्रांसफर प्राइसिंग के मामलों में आम तौर पर सर्वेक्षण या तलाशी की कार्रवाई नहीं होती है। लेकिन इस मामले में "गैर-अनुपालन" के कारण उनका सहारा लिया जा सकता है। बता दें कि आयकर विभाग ने मंगलवार को बीबीसी की सहायक कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय कराधान और स्थानांतरण मूल्य निर्धारण से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए 'सर्वेक्षण' की कार्रवाई शुरू की थी जो गुरूवार को समाप्त हुई। कार्रवाई के बाद आयकर विभाग की तरफ से बताया गया कि  "सर्वे के दौरान डिजिटल उपकरण ज़ब्त नहीं किए गए। बीबीसी के संपादकीय स्टाफ में से जिन्हें कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण नहीं समझा गया, उन्हें नियमित काम करने की अनुमति दी गई। सिर्फ महत्वपूर्ण माने जाने वाले उपकरणों की ही डेटा क्लोनिंग की गई है। क्लोनिंग के बाद सभी उपकरण वापस कर दिए गए।"

टॅग्स :बीबीसीआयकर विभागसीबीडीटीदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी