लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: कश्मीरियों का सपोर्ट करने पर बरखा दत्त को मिली धमकियां, लोगों ने भेजी अश्लील तस्वीरें

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 18, 2019 14:35 IST

पुलवामा हमले के बाद बरखा दत्त ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कश्मीरियों का बचाव करते हुए लिखा कि जो लोग वहां के लोगों पर हमले कर रहे हैं या उन्हें धमका रहे हैं, वो देशभक्त नहीं हैं।

Open in App

एनडीटीवी की पूर्व पत्रकार बरखा दत्त को इन दिनों अश्लील तस्वीरें और धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर की है। इसमें उन्होंने तमाम राज्यों की पुलिस समेत गृहमंत्री राजनाथ सिंह और नितीश कुमार को भी टैग किया है। बरखा दत्त को ये धमकियां बीते कुछ दिनों से आ रही हैं। धमकी देने वाले लोगों के नाम और नंबर उन्होंने ट्विटर पर शेयर किए हैं।

पुलवामा हमले के बाद बरखा दत्त ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कश्मीरियों का बचाव करते हुए लिखा था कि जो लोग वहां के लोगों पर हमले कर रहे हैं या उन्हें धमका रहे हैं, वो देशभक्त नहीं हैं। इस ट्वीट पर कुछ लोग भड़क उठे और उन्होंने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के साथ बरखा दत्त की एक तस्वीर पोस्ट की।

इसके बाद कुछ लोगों ने बरखा दत्त को धमकियां देनी शुरू कर दीं, साथ ही उन्हें अश्लील तस्वीरें भी भेजीं।

बता दें कि 14 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में आतंकियों घात लगाकर जवानों पर हमला किया। इनमें से ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे। इस हमले में 40 जवानों ने अपनी जान गंवा दी।

श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुए इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह ने ली। पुलिस ने फिदायीन हमलावर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की। अधिकारियों ने बताया कि वह 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानइंडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप