लाइव न्यूज़ :

UP: आखिरकार बरेली को मिल ही गया 'झुमका', अब बढ़ा रहा है शहर की शान

By भाषा | Updated: February 9, 2020 20:22 IST

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा, ‘‘झुमका चौराहा ऐसी जगह पर है, जहां तीन विधायकों के कार्यक्षेत्र आपस में जुड़ते हैं। इससे इलाके के बेहतर विकास में भी मदद मिलेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देअर्सा पहले आई बॉलीवुड फिल्म 'मेरा साया' के गीत 'झुमका गिरा रे...' से मशहूर हुए बरेली को आखिरकार 'झुमका' मिल ही गया। बरेली में एक तिराहे की छतरी के तौर पर विशाल झुमका लगाया गया है।

अर्सा पहले आई बॉलीवुड फिल्म 'मेरा साया' के गीत 'झुमका गिरा रे...' से मशहूर हुए बरेली को आखिरकार 'झुमका' मिल ही गया। दरअसल बरेली में एक तिराहे की छतरी के तौर पर विशाल झुमका लगाया गया है। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शनिवार शाम को इस झुमका तिराहे का लोकार्पण किया। महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला झुमका अब बरेली की शान बढ़ा रहा है।

गंगवार ने झुमका चौराहे के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, ‘‘संसद में अक्सर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद मजाकिया लहजे में मुझसे पूछते थे कि बरेली में झुमका मिला या नहीं। अब आखिरकार बरेली को झुमका मिल ही गया। अब मैं उन्हें बताऊंगा कि बरेली को झुमका मिल गया है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘झुमका चौराहा ऐसी जगह पर है, जहां तीन विधायकों के कार्यक्षेत्र आपस में जुड़ते हैं। इससे इलाके के बेहतर विकास में भी मदद मिलेगी।’’ आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया, ‘‘बरेली विकास प्राधिकरण के सहयोग से बरेली में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 स्थित जीरो प्वाइंट पर बनाये गये झुमका तिराहे पर एक विशाल झुमका लगाया गया है।’’

प्राधिकरण की यह योजना काफी पहले से थी, लेकिन धन के अभाव के कारण इस पर अमल नहीं हो पा रहा था। झुमका लगाने के लिए बरेली के लोगों से सहयोग मांगा गया। लोगों ने भी मदद के लिये हाथ बढ़ाया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव