साक्षी के पति अजितेश पर उठ रहे हैं कई सवाल, भोपाल की जिस लड़की से की थी सगाई उसके परिवार ने किये चौंकाने वाले खुलासे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 15, 2019 06:19 PM2019-07-15T18:19:10+5:302019-07-15T18:19:10+5:30

साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश की शादी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मान्यता दी है। साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार के सुरक्षा के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और सरकार को इनको सुरक्षा देने का निर्देश दिया है।

Bareilly BJP MLA's daughter husband ajitesh engaged to another woman, family disclosed all matter | साक्षी के पति अजितेश पर उठ रहे हैं कई सवाल, भोपाल की जिस लड़की से की थी सगाई उसके परिवार ने किये चौंकाने वाले खुलासे

साक्षी के पति अजितेश पर उठ रहे हैं कई सवाल, भोपाल की जिस लड़की से की थी सगाई उसके परिवार ने किये चौंकाने वाले खुलासे

Highlightsविधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो को वायरल किया था।साक्षी मिश्रा और अजितेश ने दावा किया था कि  प्रयागराज में राम जानकी मंदिर के पुजारी ने उनकी शादी करवाई थी।

बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार के सुरक्षा की मांग की याचिका पर सुनवाई करते हुये इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें वैध करार दिया है। लेकिन सोशल मीडिया और खबरों में अजितेश के बारे में कई अफवाह उड़ रही है। पहले बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने न्यूज चैनल पर दावा किया था कि जिस लड़के अजितेश ने उनकी बेटी साक्षी ने शादी की है वो पहले ही किसी और लड़की से सगाई कर चुका है। 

अजितेश की इस सगाई को लेकर भोपाल का वो परिवार सामने आया है। जिसके घर की बेटी से अजितेश ने सगाई की थी। हालांकि अजितेश ने सगाई बाद में तोड़ दी थी। भोपाल का यह परिवार अजितेश की धोखेबाजी से काफी आहत है। भोपाल के इस परिवार ने ये दावा किया था कि उनको ये भ्रम हो गया था कि अजितेश ठाकुर परिवार से हैं। 

2016 के दिसम्बर में अजितेश करने वाला था शादी 

भोपाल के हेमंत नायक ने दावा किया है, 'मेरे परिवार में पांच बेटियां हैं। अजितेश और साक्षी की शादी के बारे में हमें काफी धक्का लगा। मेरी बड़ी बेटी की सगाई 10 जुलाई को 2016 को अजितेश के साथ हुई थी। भोपाल के एक होटल में दोनों की सगाई हुई थी। दिसम्बर 2016 में उनकी शादी थी। लेकिन इसी बीच अक्टूबर में अजितेश की मां की मौत हो गई। नवम्बर में अजितेश के पिता हरीश ने फोन करके बताया कि उनका बेटा इस हालत में नहीं है कि वो अभी शादी कर पाये। हमने उसके बाद भी उनसे संबंध रखे लेकिन बेटी की शादी नहीं हो पाई।' 

अजितेश से सगाई करने वाली लड़की डिप्रेशन में

हमेंत नायक एक रिटयार्ड सरकारी कर्मचारी हैं। उनके पांच बेटियां और एक बेटे हैं। उन्होंने दावा किया है कि साक्षी और अजितेश की शादी के बारे में सुनकर मेरी बड़ी बेटी डिप्रेशन में हैं। 

लड़की के पिता हेमंत नायक ने बताया कि उन्होंने कर्ज करके हैसियत से ज्यादा सात लाख रुपये सगाई में खर्च किए। आज तक उसकी भरपाई कर रहे हैं। उन्हें तो यह सुनकर बड़ा झटका लगा है कि वे लोग ठाकुर नहीं हैं। अगर पहले पता लगता तो रिश्ता ही तय नहीं करते। 

जानें क्या है पूरा मामला 

विधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो को वायरल किया था। उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार की कि उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है और ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाय। 

साक्षी ने आरोप लगाया कि सभी लोग मिलकर उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते हैं। साक्षी ने बरेली के सांसद, विधायकों और मंत्रियों से अपील है कि वे उसके पिता, भाई और पिता के सहयोगी की मदद न करें।

सोशल मीडिया पर साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश द्वारा वीडियो जारी कर जान का खतरा बताये जाने के बाद भी विधायक राजेश मिश्रा ने कहा था कि उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है। राजेश मिश्रा ने कहा था, वह पार्टी के काम से व्यस्त थे और उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है। साक्षी मिश्रा और अजितेश ने दावा किया था कि  प्रयागराज में राम जानकी मंदिर के पुजारी ने उनकी शादी करवाई थी। लेकिन राम जानकी मंदिर के पुजारी इस बात से पलट गये हैं। जिसके बाद साक्षी और अजितेश कोर्ट में रिजस्टार के सामने पंजीकृत विवाह कर सकते हैं। 

Web Title: Bareilly BJP MLA's daughter husband ajitesh engaged to another woman, family disclosed all matter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे