लाइव न्यूज़ :

असम में NRC लागू होने के बाद वापस लौट रहे हैं बांग्लादेशी नागरिक: BSF

By भाषा | Updated: January 4, 2020 07:12 IST

बीएसएफ मेघालय फ्रंटियर के महानिरीक्षक कुलदीप सैनी ने कहा कि बांग्लादेश में बेहतर होती आर्थिक स्थिति भी बांग्लादेशी नागरिकों के वापस जाने का कारण है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ मेघालय फ्रंटियर के महानिरीक्षक कुलदीप सैनी ने कहा कि बांग्लादेश में बेहतर होती आर्थिक स्थिति भी बांग्लादेशी नागरिकों के वापस जाने का कारण है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना मिली कि बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आए लोग वापस जा रहे हैं और उन्हें वहां हिरासत में ले लिया गया।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में घुस आए कुछ बांग्लादेशी नागरिक असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू होने के बाद अपने देश वापस लौट रहे हैं।

बीएसएफ मेघालय फ्रंटियर के महानिरीक्षक कुलदीप सैनी ने कहा कि बांग्लादेश में बेहतर होती आर्थिक स्थिति भी बांग्लादेशी नागरिकों के वापस जाने का कारण है।

उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना मिली कि बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आए लोग वापस जा रहे हैं और उन्हें वहां हिरासत में ले लिया गया।

सैनी ने कहा कि ऐसी जानकारी है कि पिछले कुछ महीनों में ऐसी गतिविधियां हुई हैं।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी मीडिया में आई खबरें भी देखी थी जिसमें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने ऐसी गतिविधियों के बारे में बताया था।

बीएसएफ के महानिरीक्षक ने कहा कि यह संभव है कि भारत के अन्य भागों में रहने वाले बांग्लादेशी असम और त्रिपुरा के रास्ते लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हालाँकि इस विषय पर बीजीबी से कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है और खबरें सौ प्रतिशत सत्य नहीं भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में प्रगति हो रही है इसलिए वहां से पलायन में कमी आई है। 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)असमबांग्लादेशसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया