लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कांग्रेस कर रही है शिवसेना का इंतजार! महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कही बड़ी बात

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2019 17:04 IST

महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों के लिए आये नतीजों में कांग्रेस ने 44 सीट जीती है। वहीं, एनसीपी ने 54 सीटों पर कब्जा जमाया है। बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और उसे 105 सीटें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा- अगर शिवसेना से प्रस्ताव मिला तो विचार होगाबीजेपी ने महाराष्ट्र में सबसे अधिक 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं, कांग्रेस के पास 44 सीट

महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने संकेत दिये हैं कि अगर शिवसेना की ओर से कोई प्रस्ताव मिलता है तो पार्टी इस पर विचार करेगी। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन वाली सरकार बननी तय है। 

बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और उसे 105 सीटें मिली हैं। वहीं, शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई हैं। हालांकि, शिवसेना पिछले कई महीनों से सरकार में रहने के बावजूद बीजेपी पर हमलावर रही है। इस लिहाज से कई बार उसके बीजेपी से अलग होने की भी अटकलें लगती रहती हैं। 

महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों के लिए आये नतीजों में कांग्रेस ने 44 सीट जीती है। वहीं, एनसीपी ने 54 सीटों पर कब्जा जमाया है।

शिवसेना से किसी प्रकार के गठजोड़ की संभावनाओं पर बालासाहेब थोराट ने कहा, 'हमें अभी तक शिवसेना से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन अगर कुछ आता है तो हम दिल्ली में हाई कमान से बात करेंगे और देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।'  

विधानसभा में विपक्ष के नेता के फैसलो को लेकर बालासाहेब ने कहा, 'हम (कांग्रेस और एनसीपी) एक बैठक करेंगे और इस बारे में फैसला करेंगे।'

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल