लाइव न्यूज़ :

बाल ठाकरे और गोपीनाथ मुंडे के स्मारकों के लिए पेड़ नहीं काटे जायेंगे, दोनों ही मामलों में इंसाफ एक सा होगाः महापौर

By भाषा | Updated: December 17, 2019 18:21 IST

बाल ठाकरे के लिए सिडको क्षेत्र के प्रियदर्शिनी गार्डन में स्मारक बनाने की योजना है जबकि मुंडे का स्मारक जालना रोड पर सरकार की दुग्ध योजना विभाग की जमीन पर बनाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे खबर सामने आयी कि ठाकरे के स्मारक के लिए कम से कम 1000 पेड़ काटे जायेंगे।दिवंगत मुंडे के स्मारक के निर्माण के लिए 110 पेड़ों को काटने की कथित रूप से अनुमति मांगी थी।

महापौर नंदकुमार घोडेले ने कहा है कि औरंगाबाद में शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के प्रस्तावित स्मारकों के लिए पेड़ नहीं काटे जायेंगे।

महापौर ने सोमवार को देर शाम संवाददाताओं से बातचीत में स्पष्ट किया कि स्मारकों के लिए पेड़ नहीं काटे जायेंगे और ‘ दोनों ही मामलों में इंसाफ एक सा होगा।’ बाल ठाकरे के लिए सिडको क्षेत्र के प्रियदर्शिनी गार्डन में स्मारक बनाने की योजना है जबकि मुंडे का स्मारक जालना रोड पर सरकार की दुग्ध योजना विभाग की जमीन पर बनाया जाएगा।

यह मुद्दा तब उठा जब यह खबर सामने आयी कि ठाकरे के स्मारक के लिए कम से कम 1000 पेड़ काटे जायेंगे। पहले शिवसेना के नेता और औरंगाबाद के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने कहा था कि मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने दिवंगत पिता के प्रस्तावित स्मारक के लिए पेड़ नहीं काटने का मौखिक आदेश दिया है।

लोक निर्माण विभाग ने पिछले सप्ताह स्थानीय निकाय से दिवंगत मुंडे के स्मारक के निर्माण के लिए 110 पेड़ों को काटने की कथित रूप से अनुमति मांगी थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रबाल ठाकरेउद्धव ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'