लाइव न्यूज़ :

जनता से बजरंग पूनिया ने की समर्थन की अपील, वीडियो साझा कर कहा- कृपया हमारा साथ दें

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 5, 2023 10:23 IST

स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को देश के नागरिकों से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में समर्थन की मांग कर रहे पहलवानों के लिए अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देपूनिया ने साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के साथ ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की।बृजभूषण शरण सिंह पर दो प्राथमिकी में एक महिला की लज्जा भंग करने, पीछा करने और पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित कई पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना दे रखा है।

नई दिल्ली: स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को देश के नागरिकों से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में समर्थन की मांग कर रहे पहलवानों के लिए अपील की। इसी क्रम में पूनिया ने साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के साथ ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की।

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम अपने देश के गौरव के लिए लड़े। आज हम आपके चैंपियंस की सुरक्षा और सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। कृपया हमारा साथ दें!" पूनिया की यह अपील ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के किसानों और डीयू के छात्रों सहित बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचे और डब्ल्यूएफआई प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाई।

उनमें से कई ने विरोध स्थल पर भारी सुरक्षा तैनाती के बीच पीड़ित पहलवानों के समर्थन में "नारी शक्ति जिंदाबाद", "पहलवान एकता जिंदाबाद", "जो हमसे टकराएगा, चूर चूर हो जाएगा" जैसे नारे लगाए। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब से आए कई किसान समूहों ने "जय किसान जय जवान" और "किसान एकता जिंदाबाद" के नारे लगाए। 

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर दो प्राथमिकी में एक महिला की लज्जा भंग करने, पीछा करने और पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सात महिला पहलवानों और एक नाबालिग लड़की द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा सांसद ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है। बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित कई पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना दे रखा है।

वह बृजभूषण पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिनके खिलाफ उन्होंने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि आरोपों की जांच करने वाले केंद्र द्वारा नियुक्त पैनल के निष्कर्षों को सार्वजनिक किया जाए।

टॅग्स :बजरंग पूनियाबृज भूषण शरण सिंहसाक्षी मलिकविनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप