लाइव न्यूज़ :

कौन पड़ा है पहलवानों की नौकरी के पीछे? बजरंग पूनिया ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमारी जिंदगी दांव पर लगी है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 5, 2023 20:03 IST

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया प्रदर्शन से पीछे हट गए हैं। हालांकि पहलवानों ने तुरंत ही इस खबर का खंडन किया। अब बजरंग पूनिया ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी नौकरी के पीछे पड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग पूनिया ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी नौकरी के पीछे पड़े हैंकहा- हम दस सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएँगे नौकरी छोड़ने में कहा- नौकरी का डर मत दिखाइए

नई दिल्ली:  यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से संघर्षरत पहलवानों के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया इस आंदोलन से पीछे हट गए हैं। हालांकि पहलवानों ने तुरंत ही इस खबर का खंडन किया।

अब बजरंग पूनिया ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी नौकरी के पीछे पड़े हैं। बजरंग पूनिया ने ट्वीट करके कहा, "हमारे मेडलों को 15-15 रुपए के बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गये हैं। हमारी ज़िंदगी दांव पर लगी हुई है, उसके आगे नौकरी तो बहुत छोटी चीज है। अगर नौकरी इंसाफ़ के रास्ते में बाधा बनती दिखी तो उसको त्यागने में हम दस सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएँगे। नौकरी का डर मत दिखाइए।"

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी लड़ाई से पीछे हटने की खबरों पर बजरंग ने कहा, आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफ़वाह हैं। ये खबरें हमें नुक़सान पहुँचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। 

इससे पहले साक्षी मलिक ने भी खबरों पर स्पष्टीकरण दिया था। साक्षी ने कहा, "इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।"

मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि गृहमंत्री अमित शाह से तीन जून की रात को विनेश फोगाट, बजरंग और साक्षी ने मुलाकात की और उसके बाद से प्रदर्शन से हटने का फैसला किया। इसके बाद सबसे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी प्रदर्शन का हिस्सा रही ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के आंदोलन से पीछे हटने की खबरें सामने आई थीं।

टॅग्स :बजरंग पूनियाबृज भूषण शरण सिंहसाक्षी मलिकविनेश फोगाटWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत