लाइव न्यूज़ :

बैजू बावरा की पुण्यतिथि पर ध्रुपद उत्सव का आयोजन, चंदेरी में समाधि पर दी गई स्वरांजलि, जानिए उनके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2021 12:54 IST

महान ध्रुपद गायक बैजू बावरा का जन्म 16वीं शताब्दी में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देअचलेश्वर महादेव मन्दिर फाउंडेशन की ओर से ध्रुपद उत्सव का आयोजनबैजू बावरा की मध्य प्रदेश के चंदेरी में स्थित समाधि पर विशेष आयोजनबैजू बावरा को 16वीं सदी के महान गायकों में गिना जाता है

भारत के महान ध्रुपद गायक बैजू बावरा की पुण्यतिथि के मौके पर सोनभद्र के अचलेश्वर महादेव मन्दिर फाउंडेशन की ओर से ध्रुपद उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बैजू बावरा की चंदेरी में स्थित समाधि पर कलाकारों और कला प्रेमियों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर स्वरांजलि दी गई।

इस संगीत समारोह में ध्रुपद गायक अफजल ने अपनी प्रस्तुती रखी। उन्होंने राग भैरव से गायन आरंभ करते हुए दूसरी पेशकश राग गुर्जरी तोड़ी की रखी। इसमें उन्होंने मियां तानसेन की बंदिश ‘तेरा बल प्रताप' पेश की। इस मौसम के राग बसंत को गाया। उनके साथ पखावज पर हृदयेश चोपड़ा ने सरस और संतुलित संगत किया।

महोत्सव के निदेशक चन्द्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि वर्ष 2016 में शुरू हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बैजू बावरा और उनकी गायन परम्परा ध्रुपद जैसी विरासत को सहेजना और उसे विस्तार देना है। 

Baiji Bawra: बैजू बावरा को लेकर कही जाती हैं कई बातें

बैजू बावरा के जीवन को लेकर कई तरह की बातें बातें कही जाती हैं। कई लोग उन्हें मिथकीय नायक मानते हैं, तो वहीं कुछ तानसेन का समकालीन और कुछ लोग ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर के दरबारी कलाकार के रूप में देखते हैं। 

कुछ ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार बैजू बावरा का जन्म 16वीं में हुआ था। उनका मूल नाम बैजनाथ प्रसाद बताया जाता है। बसंत पंचमी के दिन उनका निधन हो गया था। मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में उनकी समाधि मौजूद है। 

बहरहाल, चंद्र प्रकाश तिवारी और उनकी टीम इस विषय पर काम कर रही है कि बैजू के विषय में ठोस ऐतिहासिक जानकारी लोगों के सामने आ सके। इसलिए इस पर एक किताब की योजना भी बन रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो