लाइव न्यूज़ :

आजम खान के खिलाफ मायावती ने भी खोला मोर्चा, कहा- सिर्फ संसद नहीं, सभी महिलाओं से मांगे माफी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 26, 2019 14:45 IST

सपा सांसद आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी की बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि आजम खान का बयान महिलाओं की अस्मिता के खिलाफ है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा सांसद आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी निंदा की है।उन्होंने कहा कि आजम खान का बयान महिलाओं की अस्मिता के खिलाफ है।

सपा सांसद आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि आजम खान का बयान महिलाओं की अस्मिता के खिलाफ है। यह निंदनीय है। उन्हें ना सिर्फ लोकसभा बल्कि सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

लोकसभा स्पीकर की कुर्सी संभाल रही बीजेपी की महिला सांसद रमा देवी पर सपा सांसद आजम खान की टिप्पणी पर शुक्रवार को भी हंगामा मचा। लोकसभा में मौजूद महिला सांसदों ने एकसुर में आजम खान को लताड़ लगाई और लोकसभा अध्यक्ष से कड़ी कार्रवाई की अपील की।

रमा देवी ने भी कहा कि आजम खान को लोकसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम खान को माफी मांगी चाहिए अन्यथा हम उनको लोकसभा से बर्खास्त करने की मांग करते हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

तीन तलाक बिल पर लोकसभा में बोलते हुये आजम खान ने कहा, मुख्तार अब्बास नकवी कहां हैं, इस पर स्पीकर रमा देवी ने कहा कि आप इधर-उधर की बात न करें बल्कि चेयर की ओर देखकर अपना विषय रखें। इस पर आजम खान ने स्पीकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे हंगामा हो गया और बीजेपी समेत कई दलों के सांसद उनसे माफी की मांग करने लगे।     इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कुर्सी संभाल ली और सदन को शांत करवाने की कोशिश की। स्पीकर की अनुमति के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्पष्टीकरण भी पेश किया। इसके बाद आजम खान को बोलने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसे अपमान के बाद वो नहीं बोल सकते और सदन से बाहर निकल गए।    इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’ को चर्चा एवं पारित करने के लिये पेश किया जिसमें विवाहित मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की संरक्षा करने और उनके पतियों द्वारा तीन बार तलाक बोलकर विवाह तोड़ने को निषेध करने का प्रावधान किया गया है।

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)आज़म खानमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी