लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के बडगाम में हुए वायु सेना के प्लेन क्रेश में मारे गए पायलटों के परिवार में शोक की लहर

By भाषा | Updated: February 28, 2019 06:19 IST

स्कवॉड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ (31) सशस्त्र बलों में सेवाएं देने वाले अपने परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य थे। उनकी पत्नी भी भारतीय वायुसेना में स्क्वॉड्रन लीडर के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो वायुसेना कर्मियों की मौत से चंडीगढ़ और हरियाणा के झज्जर जिले में उनके परिवार के सदस्य शोक में हैं।स्कवॉड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ (31) सशस्त्र बलों में सेवाएं देने वाले अपने परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य थे। उनकी पत्नी भी भारतीय वायुसेना में स्क्वॉड्रन लीडर के रूप में सेवाएं दे रही हैं।सिद्धार्थ का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। वह 2010 में वायुसेना में शामिल हुए थे और केरल बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों में भूमिका के लिये उन्हें बीते महीने प्रशस्ति मिला था। बीते साल जुलाई में उन्हें श्रीनगर में तैनात किया गया था और उनकी पत्नी आरती भी वहीं तैनात थीं।सिद्धार्थ के पिता जगदीश कासल ने कहा, "मेरा बेटा यह हेलीकॉप्टर उड़ा रहा था क्योंकि वह मुख्य पायलट था। उसे अपने निकट संबंधी विनीत भारद्वाज से भारतीय वायुसेना में शामिल होने की प्रेरणा मिली थी जो लड़ाकू विमान पायलट थे। वह भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलना चाहता था। विनीत की 17 साल पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।" दुर्घटना में एक अन्य वायुसेना कर्मी विक्रांत सहरावत की भी मौत हो गई। वह झज्जर के बधानी गांव के थे।उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। इन दो पायलटों के अलावा हेलीकॉप्टर में सवार चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई। इसके अलावा दुर्घटना में जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक स्थानीय निवासी की भी मौत हो गई।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलाअभिनंदन वर्तमन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने F-16 सहित 12 विमान खोए, IAF चीफ एपी सिंह

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की जम्मू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया