लाइव न्यूज़ :

बछेंद्री पाल को पद्म भूषण, गंभीर और छेत्री को पद्म श्री

By भाषा | Updated: January 25, 2019 22:49 IST

सरकार ने 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2019 पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले नामों की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देचौंतीस साल के छेत्री पिछले एक दशक से भारतीय फुटबाल टीम की अगुवाई कर रहे हैं और देश के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। बजरंग विश्व कप रजत और कांस्य पदकधारी पहलवान हैं, इसके अलावा उनहोंने 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 

पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नाम की घोषणा भारत के तीसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार ‘पद्म भूषण’ के लिये की गयी जबकि पद्म श्री के लिये शुक्रवार को गौतम गंभीर, बजरंग पूनिया और सुनील छेत्री को चुना गया। 

सरकार ने 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2019 पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले नामों की घोषणा की। चौंसठ वर्ष की महान पर्वतारोही बछेंद्री पाल 1984 में एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। 

विश्व कप विजेता क्रिकेटर गंभीर, स्टार फुटबालर छेत्री और विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी पहलवान बजरंग के अलावा पद्म श्री द्रोणावल्ली हरिका (शतरंज), शरत कमल (टेबल टेनिस), बोम्बाल्या देवी लैशराम (तीरंदाजी), अजय ठाकुर (कबड्डी) और प्रशांती सिंह (बास्केटबाल) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 

सैंतीस वर्षीय गंभीर ने 2007 में भारत की विश्व टी20 खिताबी जीत के फाइनल्स में और 2011 विश्व कप खिताबी जीत में मैच विजयी पारी खेली थी। 

चौंतीस साल के छेत्री पिछले एक दशक से भारतीय फुटबाल टीम की अगुवाई कर रहे हैं और देश के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। 

बजरंग विश्व कप रजत और कांस्य पदकधारी पहलवान हैं, इसके अलावा उनहोंने 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 

पिछले साल बजरंग प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिये नहीं चुने जाने के कारण नाराज हो गये थे। क्रिकेटर विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू की देश के शीर्ष खेल पुरस्कार के लिये सिफारिश की गयी थी। 

सरकार ने इस साल 112 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा है जिसमें चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री शामिल हैं।

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सगौतम गंभीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में छोड़े दो कैच, बल्लेबाजी में बनाए 11 बॉल में सिर्फ 10 रन, आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें घूरा

क्रिकेटIndia Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super 8: दक्षिण अफ्रीका से  76 रन से पराजय?, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से टक्कर, क्या टीम में बदलाव करेंगे कोच गंभीर और कप्तान यादव?

क्रिकेट2023 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात के बाद 18 मैचों में भारत की पहली हार, डगआउट में परेशान कप्तान सूर्या, सपोर्ट स्टाफ से बहस , वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे