लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव बोले- कोरोना का बाप भी देश की 70% आबादी का कुछ नहीं बिगाड़ सकता, बेफिक्र होकर खेलें होली

By गुणातीत ओझा | Updated: March 9, 2020 12:34 IST

कोरोना वायरस से बचने के लिए बाबा रामदेव ने खास तीन प्राणायाम के नाम बताए हैं। उनका कहना है कि इन तीन प्राणायम से कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा रामदेव ने कहा- होली बेफिक्र होकर खेलिए, कोरोना वायरस देश की 70 प्रतिशत आबादी का कुछ नहीं बिगाड़ सकतादेश में अब तक कोरोना वायरस के 34 मामले में सामने आ चुके हैं

कोरोना वायरस की दहशत में जी रहे लोगों को योग गुरु बाबा रामदेव ने बेफिक्र रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग होली बिना किसी वायरस के डर के खेलें, क्योंकि देश की 70 प्रतिशत आबादी को कोरोना का खतरा नहीं है। उन्होंने शहर के लोगों से कहा कि होली खेलते समय विदेशी और एनआरआई से दूरी बनाए रखें। कोरोना का बाप भी देश की 70% आबादी का कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। रामदेव ने शनिवार को रांची के नामकुम रोड पर स्थित आचार्यकुलम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

बाबा रामदेव ने सुझाया कोरोना से बचने के लिए ये खास 3 योग

कोरोना वायरस से बचने के लिए बाबा रामदेव ने खास तीन प्राणायाम के नाम बताए हैं। उनका कहना है कि इन तीन प्राणायम से कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो तीन प्राणायाम करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।

1. कपालभातिअगर आप रोजाना कपालभारती करते हैं तो ये आपके लिए सही है। कपालभाति एक प्रचलित प्राणायाम है।सांस लेने और छोड़ने की इस प्रक्रिया को आप रोजाना अगर 5 मिनट भी करेंगे तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।

ऐसे करें कपालभाति

एक साफ मैट पर बैठ जाएं।अब भरपूर सांस भरिए। पेट पर जोर देते हुए तेजी से सांस को बाहर छोड़िए।

2. अनुलोम विलोमअनुलोम विलोम भी आपकी सांसों पर कंट्रोल करके आपके इम्यून सिस्टम को सही रखता है। जिससे आप किसी भी संक्रमण से बच सकते हैं। सामान्य रूप से होने वाली सर्दी खांसी और जुकाम से भी ये बचाता है। डॉक्टरी रिसर्च के मुताबिक यह भी बताया जा चुका है कि इससे आपके शरीर की इम्युनिटी काफी मजबूत होती है।

ऐसे करें अनुलोम विलोम

अब अपने बाएं हाथ के अंगूठे से, बायीं नाक के छिद्र को बंद करके, दायीं नाक के छिद्र से सांस लें।अब दायीं नाक के छिद्र को अपनी एक उंगली से बंद करें और बायीं नाक के छिद्र को खोलकर, इसके जरिए सांस छोड़ें।ये प्रक्रिया अब 5 से 10 मिनट तक दोहराएं। 

3. ​भस्त्रिका प्राणायामभस्त्रिका प्राणायाम के माध्यम से भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बचे रहेंगे। भस्त्रिका प्रणायाम को करने से शरीर की कोशिकाएं स्वस्थ बनी रहती हैं और श्वसन क्रिया से जुड़ी कोई भी बीमारी आपको नहीं होगी। 

ऐसे करें भस्त्रिका प्राणायाम

एक गहरी सांस लें।अब पेट पर जोर देते हुए सांस छोड़ें।इस प्रणायाम को करीब 3-5 मिनट तक करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसबाबा रामदेवझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया