लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: 7वें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अखिलेश यादव ने कहा, आजमगढ़ के लोग भाजपा को भेजेंगे 'सात समुंदर पार'

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2022 16:54 IST

आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में आजमगढ़ के लोग बीजेपी को 'सात समुंदर पार' भेजेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रचार के आखिरी दिन अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में जनसभा को किया संबोधितसपा नेता ने युवाओं से कहा, हमारी सरकार आने पर निकालेंगे पुलिस भर्तियां

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का सातवां और अंतिम चरण 7 मार्च को होगा। शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव आजमगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा, यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में आजमगढ़ के लोग बीजेपी को 'सात समुंदर पार' भेजेंगे। 

अपनी रैली में उन्होंने बेरोजगार युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, जब हमारी सरकार आएगी। पुलिस भर्तियों के साथ, हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सेना में भर्तियां हों। दरअसल, सातवें चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होना है। अंतिम चरण में 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता अपना वोट देकर करेगी। 

चुनाव के सातवें चरण में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र जिले में वोटिंग होगी। आजमगढ़ की सीट पर समाजवादी पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बीते दो दशकों से यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश यादव यहां से सांसद भी चुने गए हैं। 

यहां साल 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा 10 में से 9 सीटों पर विजयी रही थी। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना यह प्रदर्शन दोहरा नहीं सकी थी। लेकिन फिर भी वह 5 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 54 सीटों में से बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने 36 सीटें जीती थीं, जिनमें बीजेपी को 29, अपना दल (एस) को 4, सुभासपा को 3 सीटें मिली थीं। सपा के खाते में 11 सीटें और बसपा ने 6 सीटों में जीत हासिल की थी। जबकि निषाद पार्टी के खाते में एक सीट आई थी।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए