लाइव न्यूज़ :

आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:44 IST

Open in App

लखनऊ/सीतापुर (उप्र), 19 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को दोबारा तबीयत खराब होने पर सोमवार शाम राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सोमवार को आजम खान (72) को कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत की वजह से अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि क्रिटिकल केयर टीम और अन्य विशेषज्ञों का दल उनकी जांच कर रहा है तथा अभी उनकी तबियत स्थिर और नियंत्रण में हैं।

गौरतलब है कि 13 जुलाई को करीब दो महीना चार दिन मेदांता में भर्ती रहने के बाद खान को छुट्टी दी गयी थी। उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नौ मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले दिन में सीतापुर जिला कारागार के जेलर आर एस यादव ने बताया था कि सोमवार सुबह आजम खान को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने फौरन उनकी जांच की। शुरुआती जांच में उनका ऑक्सीजन का स्तर कम पाया गया लिहाजा उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है जहां से हाल में वह इलाज कराकर लौटे थे।

गौरतलब है कि धोखाधड़ी तथा कई अन्य मामलों में सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को गत मई में कोविड-19 संक्रमित होने के बाद जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मई-जून के दौरान कई बार आजम खान की हालत काफी चिंताजनक हो गई थी और उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सहायता पर रखना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां