लाइव न्यूज़ :

आजम खान का योगी सरकार पर तंज, 'ताज महल' शिवजी का मंदिर है, योगी जी इसे तोड़ें, हम भी देंगे साथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 29, 2018 11:15 IST

राम मंदिर पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती के बयान के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने ताज महल के नाम से योगी सरकार पर जुबानी हमला किया है।

Open in App

राम मंदिर पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती के बयान के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने ताज महल के नाम से योगी सरकार पर जुबानी हमला किया है। 

गुरुवार (28 जून) को आजम खान ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा किताज महल शिव जी का मंदिर है मुझे यह बात योगी जी ने बताई है। सरकार ताज महल को गिराए और योगी जी इसके लिए पहला फावड़ा मारें, उसके बाद दूसरा फावड़ा मैं मारूंगा। 

आजम खान ने कहा,'शिव जी का मंदिर है ताज महल, क्योंकि मुझे ये योगी जी ने बताया। इसलिए शिवजी का मंदिर शिवजी का मंदिर बने इसके लिए एक ऐसा मुसलमान कह रहा है जो अपने साथ 10-20 हजार मुसलमानों को लेकर योगी जी के साथ चलेगा और वहां पहला फावड़ा योगी जी मारेंगे, दूसरा फावड़ा मैं मारूंगा।'  उनके इस बयान ने विवादों को भी जन्म दिया है। असल में ताज पर विवाद तब शुरू हुआ था जब राज्य टूरिजम की लिस्ट से ताजमहल का नाम हटवा दिया गया था। जिसके बाद राज्य सरकार की जमकर आलोचन की गई थी।

  इसके बाद बीजेपी विधायक संगीत सोम ने इस मामले में सरकार की तरफ से सफाई देते हुए विवादित बयान देते हुए कहा था कि कई लोगों को दुख हुआ कि आगरा का ताज महल ऐतिहासिक धरोहरों की लिस्ट से हटा दिया गया। किस इतिहास की बात कर रहे हैं हम? जिस इंसान ने ताज महल बनवाया था, वह हिंदुओं को खत्म करना चाहता था, अगर यही इतिहास है, तो यह बहुत दुःखद है, और हम इतिहास बदल डालेंगे। मैं आपको इसकी गारंटी देता हूं।' 

ऐसे में अब एक बार से आजम के बयान देकर पुराने मुद्दे को हवा दे दी है। देखना होगा कि अब बीजेपी की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे