लाइव न्यूज़ :

आजादी का अमृत महोत्सवः सोशल मीडिया खातों के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाएं, गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से किया आग्रह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2022 18:35 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर मंगलवार को ‘तिरंगा’ लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘आजादी का अमृत महोत्वस’ जन आंदोलन में बदल रहा है।दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया खातों पर प्रोफाइल तस्वीर के रूप में ‘तिरंगा’ लगाएं।कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों के प्रोफाइल फोटों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 91वें संस्करण में रविवार को देशवासियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ एक जन आंदोलन में बदल रहा है।

 

 

उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया खातों के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने का भी आग्रह किया था। शाह ने कहा, ‘‘आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर मैंने सोशल मीडिया खाते के प्रोफाइल पर तिरंगे की फोटो लगायी है।

मैं सभी से आग्रह करता हूं कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया खाते की ‘डीपी’ (डिस्प्ले पिक्चर) में तिरंगे की फोटो लगाएं।’’ गृहमंत्री ने इससे पहले कहा था कि तिरंगा देश को जोड़ने के अलावा सभी को राष्ट्र की सेवा में समर्पित होने की प्रेरणा देता है।

तिरंगे का डिजाइन तैयार करने वाले पिंगली वेंकैया के परिजनों को सम्मानित करेगी सरकार

केंद्र सरकार ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत मंगलवार शाम यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस दौरान तिरंगे का डिजाइन तैयार करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया को सम्मानित किया जाएगा और 'हर घर तिरंगा' गीत व वीडियो भी जारी किया जाएगा।

संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 'तिरंगा उत्सव' में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर माने जाने वाले वेंकैया की 146वीं जयंती के उपलक्ष्य में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कार्यक्रम के विवरण के अनुसार, देश में वेंकैया के अमूल्य योगदान के लिए उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा, जिसके बाद उनके परिवार को सम्मानित किया जाएगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर पिंगली वेंकैया गांधीवादी सिद्धांतों के अनुयायी थे, और महात्मा गांधी के अनुरोध पर उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन तैयार किया था। तिरंगा उत्सव में हर घर तिरंगा गीत और वीडियो भी जारी किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि शाम के समय कैलाश खेर और अन्य लोकप्रिय गायक प्रस्तुतियां देंगे। 

टॅग्स :अमित शाहआजादी का अमृत महोत्सवनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए