लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा, 'हम फैसले का सम्मान करते हैं, पर संतुष्ट नहीं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 9, 2019 12:33 IST

Ayodhya Verdict: अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दी प्रतिक्रिया

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित भूमि रामलाल को देने का फैसला सुनायाकोर्ट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को दिया अयोध्या में 5 एकड़ की वैकल्पिक जमीन देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दिए अपने फैसले में विवादित जमीन को रामलाल विराजमान को देते हुए मंदिर निर्माण का आदेश दिया। 

कोर्ट ने अपने फैसले में विवादित भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए सरकार को 3-4 महीने में ट्रस्ट के निर्माण का आदेश दिया है। वहीं सरकार ने इस मामले में  सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ की जमीन देने को कहा है। अपने फैसले में कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े और शिया वक्फ बोर्ड का याचिका खारिज कर दी।

सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील ने कहा, 'फैसले का सम्मान करते हैं, संतुष्ट नहीं हैं'

अयोध्या भूमि विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुस्लिमों के पक्षकार सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा कि वह फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन खुश नहीं हैं। जिलानी ने एएनआई से कहा, हम फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन हम संतुष्ट नहीं है। हम इस मामले में आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे।' 

जिलानी ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा, 'हम फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन ये संतोषजनक नहीं है। इस बारे में कहीं भी किसी तरह का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।' 

जफरयाब जिलानी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड: 'अगर हमारी समिति सहमति जताती है तो हम एक पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे। ये हमारा अधिकार है और सुप्रीम कोर्ट के नियमों में भी आता है।'

टॅग्स :अयोध्याअयोध्या विवादसुप्रीम कोर्टराम जन्मभूमिराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं