लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अजित डोभाल के आवास पर बैठक, बाबा रामदेव, कल्बे जवाद समेत कई धर्मगुरु शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: November 10, 2019 16:54 IST

अयोध्या मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के आवास पर विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ बैठक

Open in App
ठळक मुद्देअजित डोभाल के आवास पर धर्मगुरुओं की बैठक हुई। इस बैठक में देश में शांति व्यवस्था को लेकर बैठक में चर्चा की गई। 

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के आवास पर बाबा रामदेव, स्वामी परमात्मानंद, स्वामी अवधेशानंद, शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद और अन्य धर्मगुरुओं की बैठक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैठक में देश में शांति व्यवस्था को लेकर बैठक में चर्चा की गई। 

इससे पहले शनिवार को भी इसी मामले को लेकर अजित डोभाल के आवास पर बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में योग गरु बाबा रामदेव, हिन्दू धर्म आचार्य सभा के संयोजक स्वामी परमात्मानंद सहित कई नेता शामिल हुए थे। 

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या में 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम लला को दी है। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वसम्मति यानी 5-0 से आया है। वहीं नयी मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ का भूखंड देने का निर्देश दिया है।  

अयोध्या पर फैसला आने के पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजीत भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार और कई अन्य अधिकारी ने बैठक की थी।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारः अजित डोवाल की टीम में अनीश दयाल सिंह, राजिंदर खन्ना, टीवी रविचंद्रन और पवन कपूर, जानें कौन क्या देखेगा

विश्वमॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, इन मुद्दे पर बातचीत

विश्वभारत-अमेरिका के बीच तनाव?, रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मिले एनएसए अजीत डोभाल, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की तारीखों पर काम

भारतOperation Sindoor: घरेलू जीत, कूटनीतिक चूक?, भारत के रणनीतिक प्रभाव की सीमाओं को...

भारतPahalgam Terror Attack: कमांड रूम से सीधे मोर्चे पर पीएम मोदी?, कोई दिखावा नहीं और न ही बयानबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया