लाइव न्यूज़ :

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने पार्टी के 18 सांसदों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 16, 2019 10:56 IST

जब लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे पहली बार अयोध्या पहुंचे थे, तब कहा था कि राम हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं हैं. शिवसेना राम के नाम पर कभी वोट नहीं मांगेगी.

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित शिवसेना सांसद 15 जून को अयोध्या पहुंच चुके हैंसांसदों सहित ठाकरे रविवार को भगवान राम की पूजा-अर्चना करेंगे.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार (16 जून) को अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित 18 लोकसभा सांसदों के साथ अयोध्या में रामलला का दर्शन किया.  सांसदों सहित ठाकरे भगवान राम की पूजा-अर्चना की.

जब लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे पहली बार अयोध्या पहुंचे थे, तब कहा था कि राम हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं हैं. शिवसेना राम के नाम पर कभी वोट नहीं मांगेगी. लोकसभा चुनाव के बाद हम फिर अयोध्या आएंगे. 

 

अयोध्या जाने का मकसद क्या है?

लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे कई धार्मिक स्थानों पर दर्शन के लिए गए. अब चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद वह अयोध्या जाकर पूजा-अर्चना करेंगे. उन्होंने कहा कि ठाकरे की अयोध्या यात्रा लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद भगवान राम का धन्यवाद करने के लिए हो रही है. इस यात्रा के जरिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगी.

पिछले सात महीने में यह ठाकरे की दूसरी अयोध्या यात्रा है. इससे पहले वह पिछले साल नवंबर में अयोध्या गए थे. ठाकरे की अयोध्या यात्रा से पहले पार्टी नेता संजय राउत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके हैं. राउत ने योगी को ठाकरे की अयोध्या यात्रा के बारे में अवगत कराया था.

एजेंसी से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :अयोध्याशिव सेनाउद्धव ठाकरेराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह