अयोध्या स्थल राम मंदिर था, ‘राम जन्मभूमि’ साबित करने के लिए किसी ‘सबूत’ की जरूरत नहींः मंत्री
By भाषा | Published: October 17, 2019 05:21 PM2019-10-17T17:21:23+5:302019-10-17T17:21:23+5:30
रवि ने एक सवाल के जवाब में बताया, ‘‘ पूरा देश फैसले की प्रतीक्षा कर रहा है। मैं भी इसकी प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमारा विश्वास है कि (विवादित स्थल) राम जन्मभूमि है और इसके लिए किसी भी तरह के सबूत की जरूरत नहीं है।’’
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सी टी रवि ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल को ‘राम जन्मभूमि’ साबित करने के लिए किसी ‘सबूत’ की जरूरत नहीं है।
उन्होंने विश्वास जताया कि उच्चतम न्यायालय से न्याय मिलेगा। रवि ने एक सवाल के जवाब में बताया, ‘‘ पूरा देश फैसले की प्रतीक्षा कर रहा है। मैं भी इसकी प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमारा विश्वास है कि (विवादित स्थल) राम जन्मभूमि है और इसके लिए किसी भी तरह के सबूत की जरूरत नहीं है।’’
रवि ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हजारों वर्ष से हम इसी विश्वास के साथ जी रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि न्याय जरूर मिलेगा। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद के मामले की सुनवाई पूरी कर ली और फैसला सुरक्षित रख लिया।