लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: राम मंदिर पर साजिद रशीदी का भड़काऊ बयान, मस्जिद को लेकर कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: August 6, 2020 11:46 IST

ऑल इंडिया इमाम असोसिएशन के प्रेसिडेंट साजिद रशीदी का भड़काऊ बयान अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के लिए हुए भूमि पूजन के बाद आया है। उन्होंने कहा है कि ये मस्जिद था और हमेशा रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसाजिद रशीदी ने कहा- इस्लाम कहता है कि मस्जिद हमेशा मस्जिद रहेगा'मस्जिद को मंदिर तोड़कर नहीं बनाया गया था लेकिन अब लगता है कि मस्जिद बनाने के लिए मंदिर तोड़ा जाएगा'

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए रास्ता पिछले ही साल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद साफ हो गया था। इसके बाद मंदिर निर्माण को लेकर भूमिपूजन का कार्यक्रम भी 5 अगस्त को हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने ही भूमिपूजन किया। इन सबके बीच ऑल इंडिया इमाम असोसिएशन के प्रेसिडेंट साजिद रशीदी ने भड़काऊ बयान दिया है।

साजिद रशीदी ने कहा है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद नहीं बनाया गया था लेकिन अब संभव है कि मंदिर को तोड़कर इसे बनाया जाए। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार रशीदी ने कहा, 'इस्लाम कहता है कि मस्जिद हमेशा मस्जिद रहेगा। कुछ और बनाने के लिए इसे नहीं तोड़ा जा सकता है। हमें भरोसा है कि ये था और हमेशा मस्जिद रहेगा। मस्जिद को मंदिर तोड़कर नहीं बनाया गया था लेकिन अब लगता है कि मस्जिद बनाने के लिए मंदिर तोड़ा जाएगा।'

इससे पहले कल असदुद्दीन ओवैसी का भी एक बयान सामने आया था। ओवैसी ने बुधवार की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, 'बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी इंशाल्लाह।' साथ ही साथ 'उन्होंने बाबरी जिन्दा है।'

साथ ही ओवैसी ने अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनी आधिकारिक क्षमता में शामिल होने को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने न सिर्फ मंदिर बल्कि ‘हिंदू राष्ट्र’ की भी नींव रखी। ओवैसी ने कहा कि यह दिन “स्वतंत्रता और समानता पर बहुसंख्यवाद” की जीत के तौर पर याद किया जाएगा।

ओवैसी ने कहा कि वह भावुक हैं क्योंकि जिस जगह आज भूमिपूजन हुआ वहां मुस्लिम कब्रिस्तान था। ओवैसी ने कहा, 'मैं भावुक हूं प्रधानमंत्री जी क्योंकि आपने संविधान की मूल संरचना को बनाए रखने के अपने संवैधानिक दायित्व को पूरी तरह से त्याग दिया है। मैं भावुक हूं भारत के प्रधानमंत्री जी क्योंकि आपने अपनी शपथ तोड़ी है कि आप संविधान की रक्षा करेंगे।' 

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरराम जन्मभूमिअसदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया