लाइव न्यूज़ :

Ayodhya: राम मंदिर के साथ ही बन रहा है 'रामायण वैक्स संग्रहालय', मैडम तुसाद की तर्ज पर होगा म्यूजियम, जानें इसकी खासियत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 2, 2024 12:15 IST

7 करोड़ रुपये का संग्रहालय प्रोजेक्ट पिछले अप्रैल में सुनील को मिला था और अयोध्या नगर निगम द्वारा उन्हें आवंटित 2.5 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य जोरों पर है। मशहूर हस्तियों की मोम से आदमकद मूर्तियां बनाने के लिए विख्यात सुनील कंडल्लूर का ये देश में चौथा ऐसा संग्रहालय होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर के साथ ही बन रहा है 'रामायण वैक्स संग्रहालय'सुनील कलाकार हैं और रचनात्मक कार्य की जिम्मेदारी उठाते हैंआवंटित 2.5 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य जोरों पर है

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है। इसके साथ ही एक ऐसा म्यूजियम भी बन रहा है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। 52 वर्षीय सुनील कंडल्लूर  रामायण के अन्य सभी महत्वपूर्ण पात्रों की लगभग 100 आदमकद मोम की मूर्तियों के निर्माण में जुटे हैं। ये म्यूजियम लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय की तर्ज पर होगा। मोम की मूर्तियों के के इस खास 'रामायण वैक्स संग्रहालय'  का पहला चरण इस साल अप्रैल-मई तक तैयार होने की उम्मीद है।

इसमें राम, सीता, हनुमान और रामायण के अन्य सभी महत्वपूर्ण पात्रों की लगभग 100 आदमकद मोम की मूर्तियों के साथ, पहले चरण में राम कथा के 30-35 दृश्यों को दर्शाया जाएगा, जिसमें सीता का स्वयंवर, वनवास और लंका दहन शामिल होंगे।

'रामायण वैक्स संग्रहालय' को बनाने वाले सुनील कंडल्लूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मैं इन मूर्तियों को बनाने के लिए सिलिकॉन, मोम, फाइबरग्लास और अन्य उन्नत सामग्रियों का उपयोग कर रहा हूं। सभी पात्रों की कई मूर्तियाँ हैं। उदाहरण के लिए, राम को जंगल में घूमते, अपने जुड़वा बच्चों के साथ खेलते, रावण के खिलाफ युद्ध छेड़ते हुए दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न भावों के साथ राम की कई मूर्तियाँ बनाई गई हैं। 

बता दें कि 7 करोड़ रुपये का संग्रहालय प्रोजेक्ट पिछले अप्रैल में सुनील को मिला था और अयोध्या नगर निगम द्वारा उन्हें आवंटित 2.5 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य जोरों पर है। मशहूर हस्तियों की मोम से आदमकद मूर्तियां बनाने के लिए विख्यात सुनील कंडल्लूर का ये देश में चौथा ऐसा संग्रहालय होगा। इससे पहले कन्याकुमारी (तमिलनाडु), थेक्कडी (केरल) और लोनावाला (महाराष्ट्र) में उनके संग्रहालय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे, शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे, अभिनेता-राजनेता एम जी रामचंद्रन, अभिनेता रजनीकांत, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जैसी मशहूर हस्तियों की 170 आदमकद मूर्तियां लगाई जा चुकी हैं। 

इस काम में सुनील कंडल्लूर का पूरा परिवार लगा हुआ है। जहां सुनील कलाकार हैं और रचनात्मक कार्य की जिम्मेदारी उठाते हैं वहीं उनके भाई-बहन सुभाष और सुजीत संग्रहालयों के प्रशासनिक और लॉजिस्टिक पहलुओं का प्रबंधन करते हैं। कंडाल्लूर भाई-बहन केरल के रहने वाले हैं। पिछले चार महीने से सुभाष और सुनील ने अपना ठिकाना अयोध्या को बना लिया है। उन्होंने पहली 80 मूर्तियों के लिए सांचे बनाना शुरू कर दिया है। लंदन के मैडम तुसाद की तर्ज पर विकसित मोम की मूर्तियों के लिए सुनील कंडल्लूर ने लगातार सराहना अर्जित की है।

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरउत्तर प्रदेशमैडम तुषाद वैक्स म्यूजियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर