लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले थाइलैंड से पानी और मिट्टी, मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक सभी प्रतिष्ठित मंदिर में अखण्ड रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालीसा पाठ 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 1, 2023 11:52 IST

Ayodhya Ram Mandir: विश्व हिंदू फाउंडेशन (डब्ल्यूएचएफ) के संस्थापक और वैश्विक अध्यक्ष स्वामी विज्ञानानंद ने एएनआई के साथ एक विशेष बातचीत में कहा कि इस अद्वितीय संबंध का उद्देश्य थाइलैंड और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है। 

Open in App
ठळक मुद्दे22 जनवरी 2024 को रामलला अभिषेक समारोह की तैयारी चल रही है।दोनों देशों के बीच सहयोग केवल मिट्टी तक ही सीमित नहीं है।हर राजा के नाम में भी राम की उपाधि होती है जो यहां की पुरानी परंपरा है।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर को लेकर हलचल तेज है। सभी तैयारी जोर-शोर पर है। सांस्कृतिक महत्व से भरे एक संकेत में थाइलैंड अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले रामजन्मभूमि पर मिट्टी भेज रहा है। थाइलैंड की दो नदियों से भगवान राम के मंदिर में पानी भेजने के पहले घोषणा की है।

विश्व हिंदू फाउंडेशन (डब्ल्यूएचएफ) के संस्थापक और वैश्विक अध्यक्ष स्वामी विज्ञानानंद ने एएनआई के साथ एक विशेष बातचीत में कहा कि इस अद्वितीय संबंध का उद्देश्य थाइलैंड और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है। 22 जनवरी 2024 को रामलला अभिषेक समारोह की तैयारी चल रही है।

थाइलैंड से मिट्टी राम जन्मभूमि के पवित्र स्थल पर भेजी जा रही है। स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग केवल मिट्टी तक ही सीमित नहीं है। मजबूत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक बंधन है। राजा भगवान राम के वंशजों से हैं। यहां के हर राजा के नाम में भी राम की उपाधि होती है जो यहां की पुरानी परंपरा है।

थाइलैंड में बैंकॉक एशियाई दक्षिणपूर्व देश का हिस्सा है, जहां समृद्ध हिंदू सांस्कृतिक विरासत मौजूद है। विश्व हिंदू कांग्रेस आयोजित करने की योजना बनाई है। स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि हमने 51 देशों की पहचान की है, जो अयोध्या में भगवान राम के अभिषेक के गवाह बनेंगे। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर 22 जनवरी उत्तर प्रदेश सरकार उत्सव के रूप में मनायेगी।

मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक राज्य के सभी प्रतिष्ठित मंदिर एवं मठों में अखण्ड रामायण, रामचरितमानस तथा हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन होगा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से स्थानीय कलाकारों द्वारा मकर संक्रांति 14 जनवरी से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी तक लगातार रामायण एवं रामचरितमानस तथा हनुमान चालीसा का पाठ कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का संस्कृति विभाग इसके लिए आवश्यक तैयारी कर रहा है। 

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरथाईलैंडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत