लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के शिलान्यास पर मोहन भागवत ने कहा- भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो आत्मविश्वास चाहिए था, वो मिल गया

By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2020 13:46 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन के बाद संबोधित करते हुए कहा कि कई लोगों ने इसके लिए बलिदान दिया है। मोहन भागवत ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इस कार्यक्रम के लिए आना चाहिए था लेकिन परिस्थिति के कारण नहीं आ सके।

Open in App
ठळक मुद्देआज पूरे देश में आनंद की लहर है, कई लोगों ने इस दिन के लिए दिया अपना बलिदान: मोहन भागवतहम सभी को साथ लेकर चलने में भरोसा करते हैं, इसलिए हर समस्या का निदान खोज लेते हैं: मोहन भागवत

अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन के बाद आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए कहा कि आज परिस्थिति ऐसी है कि कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। मोहन भागवन ने साथ ही कहा कि आज पूरे देश में आनंद की लहर है। भागवत ने कहा कि इस दिन के साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो आत्मविश्वास की जरूरत थी, उसकी शुरुआत आज हो रही है।

मोहन भागवत ने कहा, 'कई लोगों ने अपना बलिदान इस दिन के लिए दिया है। वे यहां आज मौजूद नहीं है, लेकिन सूक्ष्म रूप से यही हैं। कई लोग ऐसे हैं जो चाहते भी नहीं आ सके। आडवाणी जी आज घर बैठकर कार्यक्रम देख रहे होंगे। कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें आना चाहिए था लेकिन परिस्थिति (कोविड-19) के कारण नहीं आ सके।'

मोहन भागवत ने साथ ही कहा, 'हमारा देश 'वसुधैव कुटुंबकम' में भरोसा करता है। हमारे इसी व्यवहार के कारण हमारे देशवासी हर समस्या का समाधान खोजने में सफल रहते हैं। हम सभी को साथ लेकर चलने में भरोसा करते हैं। आज नए भारत की ये नई शुरुआत है।'

20-30 साल के संघर्ष के बाद आया ये दिन

मोहन भागवत ने कहा, 'हमने एक संकल्प लिया था। मुझे याद है कि उस समय के आरएसएस चीफ बालासाहेब दोवरास ने हमसे कहा था कि हमें 20-30 साल तक संघर्ष करना होगा। तभी हम अपनी इच्छा पूरी कर सकेंगे। हमने 30 साल संघर्ष किया और 30वें साल में हम इसे पूरा करने काम कर रहे हैं।'

पीएम मोदी ने किया भूमिपूजन

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। 

पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन की शुरुआत की और फिर मोदी द्वारा मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने के साथ ही भूमि पूजन संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान नौ शिलाओं की पूजा की गई और मोदी ने मंदिर की नींव की मिट्टी से अपने माथे पर तिलक लगाया।

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्याराम मंदिरमोहन भागवतआरएसएसनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील