लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मंडल के कृषि उपनिदेशक निलम्बित

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:11 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जून उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या मंडल के कृषि उपनिदेशक को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

कृषि मंत्री ने रविवार को जारी बयान में बताया कि अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या एवं लंबित मामलों की जानकारी मांगी गयी थी, जो वह नहीं दे सके। इसके अतिरिक्त उन्हें खरीफ क्लस्टर की भी जानकारी नहीं होने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत उन्हें निलंबित किया गया है।

शाही ने बताया कि अशोक कुमार के कार्य एवं शासकीय योजनाओं, लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की जानकारी के अभाव से परिलक्षित हो रहा है कि वह शासकीय दायित्वों के निर्वहन में रुचि नहीं ले रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों ने भी ऐसी शिकायतें की हैं कि वे कार्यालय में बहुत कम बैठते हैं और इस कारण किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता और वर्षों से एक सीट पर बैठे बाबू अनावश्यक किसानों को परेशान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग